Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर थाने से 500अ मीटर दूर दुकानदार से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने 10 हजार नगदी समेत मोबाइल लूटा, जांच में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार सुबह हमीरपुर रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए उससे नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पूर्वी निवासी छोटेलाल तिवारी सुबह अपनी परचून की दुकान के लिए साइकिल से बाजार सामान लेने जा रहे थे। उनके पास करीब दस हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल फोन था। जैसे ही वह हमीरपुर रोड पर शर्मा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। बताया जा रहा है, कि दोनों बदमाश तुरंत बाइक से उतरे और छोटेलाल की जेब में हाथ डालकर नगदी व मोबाइल छीन लिया। जब पीड़ित ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से मौके से भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने घाटमपुर थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही लूटे गए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। इंस्पेक्टर ने नहीं उठाया फोन घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। डीसीपी साउथ बोले- जल्द होगा खुलासा कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि घाटमपुर थाने के पास दुकानदार के साथ लूट होने की सूचना मिली है, उन्होंने घाटमपुर एपीसी कृष्णकांत यादव को जांच के लिए बोला है। जल्द घटना का अनावरण किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दंपती की हत्या के आरोपियों को 10-10 साल की कैद:साढ़े तीन साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 12-12 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    6 अप्रैल को मनाया जाएगा भाजपा स्थापना दिवस समारोह:तीन दिन तक लगातार होंगे कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment