Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली जनगणना जागरूकता रैली,:एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने लोगों को किया जागरूक

    18 hours ago

    2

    0

    घाटमपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के बाद प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। घाटमपुर SDM व तहसीलदार के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को जनगणना के महत्व और सही जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। पतारा कस्बे में गुरुवार सुबह जनगणना 2027 को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर पतारा कस्बे के पुलिस चौकी रोड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) से सुबह SDM अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक के नेतृत्व में जनगणना जागरूकता रैली निकाली गई। रैली गाजे-बाजे के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों, बीएलओ और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जनगणना के महत्व, सही जानकारी देने और सरकारी कर्मचारियों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने लोगो को बताया कि जनगणना के दौरान ली जाने वाली सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनका सही और पूर्ण उत्तर देना बेहद जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी देने से सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन में बाधा आ सकती है। रैली के समापन के बाद बीआरसी सभागार में एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उपजिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में लगे बीएलओ, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने और अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नुक्कड़ नाटक के तहत किया जागरूक घाटमपुर तहसीलदार अंकिता पाठक ने भी नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की सराहना की और फल विक्रेताओं व दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी शिवनरेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सत्यप्रकाश, एडीओ पंचायत राघवेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ समाज कल्याण संजय गुप्ता, प्रभारी एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा समेत अधिकारी, शिक्षक, लेखपाल और ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिलाओं ने जताया आक्रोश
    Next Article
    50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:रेप-हत्या के आरोपी शुभम सोनकर के पैरों में लगी गोली, तमंचा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment