Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा आयोजित:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर महिलाओं ने जताया आक्रोश

    17 hours ago

    2

    0

    बागपत में भाजपा ने जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा महिला आरक्षण बिल पूरी तरह से पारित न होने के विरोध में निकाली गई।नगर मंडल अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें जिला महामंत्री अजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हालांकि, विपक्षी गठबंधन के कारण महिला आरक्षण बिल अभी पूरी तरह से पारित नहीं हो पाया है। भाजपा नेता राखी राजपूत ने बताया कि विपक्ष द्वारा आरक्षण बिल पास न होने से महिलाओं में आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में मंजीत कौर, ममता, प्रिया, सरोज कश्मीरी, बबीता, शारदा, कर्मवीरी, मितलेश राजपूत, सुधीर चौहान, कुलदीप भारद्वाज, दीपक शर्मा, डॉ. विनय त्यागी, अक्षय चौधरी, मांगेराम कश्यप, जयदीप, हिमांशु कौशिक और विकास शर्मा सहित कई महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लक्ष्य घटा, गेहूं खरीद 7678 क्विंटल पार:सिद्धार्थनगर के 77 केंद्रों पर एजेंसियों की खरीद में असमानता बरकरार
    Next Article
    घाटमपुर में गाजे-बाजे के साथ निकली जनगणना जागरूकता रैली,:एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ ने लोगों को किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment