Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल का खुलासा:परीक्षा केंद्र निरस्त करने के निर्देश, लगाया जाएगा जुर्माना

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव की सत्र 2023-24 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के बीच नकल पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के सख्त रुख के बाद उड़न दस्ते ने औचक निरीक्षण कर एक महाविद्यालय में चल रही सामूहिक नकल का खुलासा किया है। कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के निर्देश पर गठित उड़न दस्ता लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में डॉ. पंकज सिंह और डॉ. शफीउज्जमा की टीम ने बरदह स्थित गांधी त्रिवेणी स्मारक नोडल केंद्र से संबद्ध बाबा सहोरु दास स्मारक महाविद्यालय, नन्दाव में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि परीक्षा कक्षों में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। और परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे। उड़न दस्ते ने मौके से बड़ी मात्रा में नकल सामग्री बरामद की। साथ ही यह भी सामने आया कि महाविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित सुरक्षा मानकों और परीक्षा संचालन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रहा था। की जाएगी कठोर कार्रवाई इस मामले की रिपोर्ट मिलते ही कुलपति ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय की साख और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, उन्होंने स्पष्ट किया। कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दोषी महाविद्यालय के खिलाफ नियमानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त करने, भविष्य की परीक्षाओं से डिबार करने और भारी आर्थिक दंड लगाने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर के 132 स्कूलों ने वाहन विवरण अपडेट नहीं किया:परिवहन विभाग ने कार्रवाई का किया अनुरोध, 58 स्कूलों को नोटिस जारी
    Next Article
    संभल में 11 डिग्री पारा गिरा, AQI 84 पहुंचा:बारिश के बाद धूप निकली, दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment