Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर के 132 स्कूलों ने वाहन विवरण अपडेट नहीं किया:परिवहन विभाग ने कार्रवाई का किया अनुरोध, 58 स्कूलों को नोटिस जारी

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में 132 ऐसे विद्यालय हैं जिनके पास वाहन तो हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने वाहनों का विवरण परिवहन विभाग के पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई का अनुरोध किया है। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि कार्यालय स्तर पर छह टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न तहसीलों के स्कूलों में जाकर स्कूली वाहनों का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा विकसित (UP-ISVMP) पोर्टल पर स्कूलों को ऑनबोर्ड कराकर वाहनों का ऑनलाइन निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा बिंदुओं की जांच की जा रही है निरीक्षण के दौरान स्कूल वाहन का पीले रंग में होना, वाहन के दोनों तरफ प्रबंधक, चालक/परिचालक का मोबाइल नंबर, सेफ्टी रॉड, आपातकालीन दरवाजा और अग्निशामक यंत्र जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं की विशेष तौर पर जांच की जा रही है। 950 स्कूल वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं पोर्टल पर अद्यतन स्थिति के अनुसार, अब तक 275 विद्यालय ऑनबोर्ड हो चुके हैं और इन विद्यालयों द्वारा 950 स्कूल वाहनों को पंजीकृत किया गया है। इसके सापेक्ष, अंबेडकर नगर परिवहन विभाग ने 829 स्कूल वाहनों का निरीक्षण कर उनकी लाइव फोटो पोर्टल पर अपलोड की है। हालांकि, अभी भी 132 विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने वाहन पोर्टल पर विवरण अपडेट करने में रुचि नहीं दिखाई है, जिससे सभी वाहनों को पोर्टल पर अद्यतन कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। DIOS से किया अनुरोध इस स्थिति को देखते हुए, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर से विद्यालय संचालकों को निर्देश जारी करें। उनसे कहा गया है कि वे अपने विद्यालय को पोर्टल पर ऑनबोर्ड कराएं और वाहनों का विवरण अपलोड करें, ताकि परिवहन विभाग उन स्कूल वाहनों की लाइव फोटो पोर्टल पर अपडेट कर सके। इसके अतिरिक्त, परिवहन कार्यालय द्वारा 58 ऐसे स्कूली वाहनों को नोटिस जारी की गई है जिनकी फिटनेस समाप्त हो चुकी है। इन वाहनों को कंप्यूटर में 'Not to be transacted' श्रेणी में डाल दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिलाओं से लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार:गाजियाबाद से चोरी का सामान लाकर मेरठ में बेचता था, पैर में लगी गोली
    Next Article
    आजमगढ़ में सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल का खुलासा:परीक्षा केंद्र निरस्त करने के निर्देश, लगाया जाएगा जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment