Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में गौ संरक्षण की मांग:हिंदू समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, लगाए नारे

    16 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में सोमवार दोपहर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने गो संरक्षण और गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में गोवंश की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि गोवंश संरक्षण को लेकर लगातार हो रही घटनाएं और अव्यवस्थित तंत्र गंभीर चुनौती बन गए हैं। इसके लिए केंद्र सरकार से ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। इनमें पूरे देश में गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करना, इसके लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाना तथा उनके कड़ाई से पालन की व्यवस्था सुनिश्चित करना शामिल है। इसके अलावा गोवंश को संवैधानिक संरक्षण देने, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और इससे जुड़े उत्पादों को प्रोत्साहित करने की मांग भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गोशालाओं की स्थापना और घायल एवं बीमार गोवंश के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। बजरंग दल के शुभम शौर्य अग्निहोत्री ने कहा कि यह अभियान केवल एक संगठन का नहीं, बल्कि व्यापक जनभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर गंभीरता से विचार करेंगे और गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। यह लोग रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान विकल्प बाजपेयी, सोनू पटेल, अनूप शर्मा, कृष्णा बाजपेई, चन्द्रवीर, संगम सिंह, दिनकर, पंकज सचान सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और अनुशासन का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मानिकपुर विधानसभा सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा के आनंद शुक्ला, सपा के सिद्धार्थ पांडे पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    गोरखपुर में हुआ ओपन बुक कॉम्पिटिशन:छात्रों ने लिया भाग, पढ़ाई-किताबों से जुड़ाव पर रहा फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment