Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मानिकपुर विधानसभा सीट पर सपा बनी पहली पसंद:भाजपा के आनंद शुक्ला, सपा के सिद्धार्थ पांडे पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक की स्थिति

    14 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट जिले की मऊ मानिकपुर विधानसभा सीट पर अपना दल एस विधायक अविनाश चंद द्विवेदी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 59% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि अपना दल एस में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अविनाश चंद द्विवेदी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी की है। दूसरे नंबर पर अपना दल एस हैं। तीसरे नंबर पर भाजपा, चौथे नंबर पर बसपा जबकि पांचवें नंबर पर कांग्रेस है। पार्टीवार देखें तो अपना दल एस में पहली पसंद अविनाश चंद द्विवेदी हैं। उन्हें 98% लोगों ने पसंद किया है। फौजीराम सिया पटेल को 1% और दादू राम कोल को 0% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। भाजपा उम्मीदवार आनंद शुक्ला को सर्वाधिक 71 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। दूसरे नंबर पर दिनेश मिश्रा (8%), जबकि तीसरे नंबर पर नरेंद्र सिंह (7%) को लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी के नेता सिद्धार्थ पांडे को 42 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, जिससे वह दूसरी पसंद निर्भय सिंह पटेल(41%) बने हैं। जबकि बालकुमार पटेल को 10% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज मिश्रा को 54 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से मीरा भारती को 31 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। कौशलेंद्र कुमार को 10% लोगों ने पसंद किया है। जबकि इस्तखार अहमद को 7% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर की बेटी को न्याय दिलाने की मांग:कानपुर में विश्वकर्मा यूथ ब्रिगेड और सपा युवजनसभा ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    घाटमपुर में गौ संरक्षण की मांग:हिंदू समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, लगाए नारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment