Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में दो शातिर अपराधी जिला बदर:डीएम ने पुलिस की संस्तुति पर छह माह के लिए किया निष्कासित

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने दो शातिर और पेशेवर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। इन अपराधियों के नाम राधेश्याम राजभर और सेवालाल उर्फ लोहा चौहान हैं, जिनके खिलाफ कुल आठ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी विशेष अभियान के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इन दो आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पहला आरोपी बलुआ थानाक्षेत्र के कैथी गांव का निवासी राधेश्याम राजभर है, जिसके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी शहाबगंज थानाक्षेत्र के सिंगरौल गांव का सेवालाल उर्फ लोहा चौहान है, जिसके खिलाफ शहाबगंज और बबुरी में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी सक्रिय गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर करने की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी थी। इन दोनों के जिला बदर होने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि यदि कोई जिला बदर का आरोपी जनपद की सीमा में भटकता या सक्रिय पाया गया, तो उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जिला बदर किए गए आरोपियों पर पैनी नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी पुलिस दूरसंचार विभाग के परिचालकों को देंगे ज्वाइनिंग लेटर:936 अभ्यर्थी हुए हैं चयनित, मंत्री सुरेश खन्ना ने सुनाई कविता
    Next Article
    नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसों पर लगेगी लगाम:20 किमी सर्विस लेन के दोनों ओर लगेंगे क्रैश बैरियर, 43.12 करोड़ होंगे खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment