Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हुआ ओपन बुक कॉम्पिटिशन:छात्रों ने लिया भाग, पढ़ाई-किताबों से जुड़ाव पर रहा फोकस

    17 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में जाफरा बाजार स्थित सब्जपोश हाउस मस्जिद में ‘बुजुर्गों के अकीदे’ किताब पर ओपन बुक कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पढ़ाई को समझ आधारित बनाना और युवाओं को किताबों से जोड़ना रहा। मस्जिद के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने बताया कि ओपन बुक परीक्षा प्रणाली छात्रों को विषय की गहराई से समझ विकसित करने और ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई से सोचने की क्षमता, शब्द भंडार और व्यक्तित्व का विकास होता है, जिससे जीवन में सही दिशा मिलती है। आयोजन में इन लोगों की रही अहम भूमिका कार्यक्रम के आयोजन में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, आसिफ महमूद, मुजफ्फर हसनैन रूमी और नेहाल अहमद की प्रमुख भूमिका रही। इसी क्रम में अकबरी जामा मस्जिद के बाहर अहमदनगर चक्शा हुसैन क्षेत्र में दीनी सवाल-जवाब की महफिल का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोग मौजूद महफिल में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी ने अवाम के सवालों का जवाब शरीअत के अनुसार दिया। इस दौरान सैफ, तालिब, आरिफ, कासिद इस्माईली, फैजान, महफूज, असजिद और उवैस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में गौ संरक्षण की मांग:हिंदू समाज ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, लगाए नारे
    Next Article
    कानपुर में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा:IMA की चेतावनी- लापरवाही पड़ी भारी तो फेल हो सकते हैं शरीर के अंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment