Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:भारत यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे कार्यकर्ता

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी में भारत यादव हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह प्रतिनिधिमंडल सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव के नेतृत्व में मृतक भारत यादव के परिजनों से मिलने जा रहा था। पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। यह घटना 19 अप्रैल की है, जब प्रेम विवाह के विरोध में भारत यादव की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया था। इसके बाद शव को 24 घंटे बाद दफनाया जा सका था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक पांडे को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में आकाश पांडे और अंकित पांडे को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि, मृतक भारत यादव की पत्नी प्रजा पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया है। इससे पहले, 25 अप्रैल की रात को सपा एमएलसी मानसिंह यादव ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा:काम से लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार
    Next Article
    कानपुर में मूक-बाधिर बच्चों को ट्रेनिंग दी:यंग इंडिया संस्था ने बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, दो दिन चलेगा शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment