Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से की लूट:नकद और मोबाइल छीन फरार, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

    4 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर में थाने से महज 500 मीटर दूर एक दुकानदार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों की खोज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कृष्णकांत यादव ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पूर्वी निवासी छोटेलाल तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी परचून की दुकान के लिए साइकिल से बाजार सामान लेने जा रहे थे। उनके पास लगभग 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। हमीरपुर रोड पर शर्मा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर उनकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोका। बदमाशों ने तुरंत छोटेलाल की जेब से नकद और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कु–कॉइन एप से ठगने वाला हिमाचल से गिरफ्तार:ट्रेडिंग के नाम पर की थी 1.31 करोड़ की ठगी, बॉस बनना चाहता था आरोपी
    Next Article
    Aakhri Sawal Teaser: संजय दत्त सुलझाएंगे इतिहास का अनसुलझा 'आखरी सवाल', RSS और बाबरी मस्जिद पर होगी बात, टीजर संग आई नई रिलीज डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment