Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई:विधायक ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, डीजे पर थिरकीं युवतियां

    5 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर नगर समेत विभिन्न जगहों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की 138 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। यहां पर ग्रामीणों व घाटमपुर विधायक सरोज कुरील और कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेन्द्र नाथ पासवान ने अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कई जगह कार्यक्रम हुए। सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी समेत भारी पुलिसबल तैनात रहा। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को विभिन्न जगहों पर धूमधाम के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। यहां घाटमपुर नगर में धूमधाम के साथ रैली निकाली गई। जो मूसानगर रोड के रास्ते कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग के रास्ते निकाली गई। यहां डीजे की धुन पर महिलाएं थिरकी जिसके बाद रैली का समापन किया गया। बताया कि देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देशभर में धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने इस मौके पर बढ़ चड़ कर हिस्सा लिया। बताया कि 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहेब की इस साल 138 वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण का निर्माण किया था। बाबा साहेब ने अपने जीवन मे बहुत ही संघर्ष किया था। उन्होंने शिक्षा को पाने के लिए समाज में रहकर अनेकों कठिनाइयों का सामना किया। उन्होंने संविधान निर्माण के साथ ही देशभर से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। दलित परिवार से होने के कारण बाबा साहेब ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं, जिसके बाद उन्होंने समाज में सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार दिलाने की लड़ाई भी लड़ी थी। इस दौरान यहां पर ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने गांव-गांव पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर प्रतिमाओं पर पहुंचकर वह माल्यार्पण कर रही है। उन्होंने यहां पर मौजूद लोगों को बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ उनके बारे में जानकारी दी। एसीपी बोले- सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी के साथ पुलिस बल रहा तैनात घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के जुलूस के मद्देनजर घाटमपुर में पीएसी के साथ पुलिस बल को तैनात रहा है। इस दौरान सभी जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू:एसपी सिटी ने दी बचाव और आपदा प्रबंधन की जानकारी
    Next Article
    चंद्रशेखर आजाद बोले- शिक्षा और अधिकार ही असली ताकत:सहारनपुर में अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे, कहा- संघर्ष से मिली पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment