Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरवाले बोले-मोनालिसा का अपत्तिजनक वीडियो, तभी डर रही:मां-बहनों-गांव वालों ने गलत ठहराया, कहा- फरमान सिखा रहा, सब रो रहे

    2 hours ago

    2

    0

    महाकुंभ गर्ल से फिल्म की हिरोइन तक का सफर तय करने वाली मोनालिसा लव जिहाद को लेकर इन दिनों खास चर्चा में है। मोनालिसा ने डॉयरेक्टर सनोज मिश्र के साथ ही अपने माता-पिता पर भी संगीन आरोप लगा डाले। सनोज मिश्र ने तो आरोपों पर पलटवार किया ही अब मोनालिसास के मां-बाप, बहन, रिश्तेदार और गांव के लोगों ने भी उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बहन और सहेलियों ने मोनालिसा के आरोपों को झूठा बताया है। परिवार, रिश्तेदार और गांव वालों का कहना है कि मोनालिसा किसी ट्रैप में फंस गई है। उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया है। कैरियर खत्म करने की धमकी मिलने पर वह ब्लैकमेल हो रही है। फरमान की डर की वजह से वह झूठे आरोप लगा रही है। मां लता - मोनालिसा सब झूठ बोल रही मोनालिसा की मां लता ने बताया- मोनालिसा के आरोप झूठे हैं। सब झूठ बोल रही। मैं, मेरा पति, बच्चे सब साथ रहते हैं। मोनालिसा जो कुछ बोल रही है वह फरमान के सिखाने पर बोल रही है। डायरेक्टर सनोज मिश्र उसके बाप की तरह है, एक बाप की तरह ही उसने उसे घुमाया है। उसने एक दो बार फोन पर बात कराई थी। तब कोई नहीं समझा था कि क्या होने वाला है। मोनालिसा हम लोगों से बात नहीं कर रही है। झूठ बोल रही है कि फोन पर बात हुई है। अनजान लड़की के पास फोन कर बात की थी। मेरी बेटी उसके चंगुल से छूट जाए तो सब ठीक हो जाए। बहन रूपा ने क्या कहा मोनालिसा की बहन रूपा ने कहा हम दोनों बहन साथ में ही रहते थे। जब से वो महाकुंभ में वायरल हुई तब से मैं साथ हूं। वो जिससे शादी की न वो सब कुछ बुलवा रहा है, सब झूठ बोल रहे हैं, वह दबाव में है। वही खान उसे भड़का रहा है। मेरी बहन फरमान से डरी है। वह उसके चंगुल में फंसी है। बहन नगमा बोली- सब सिखाया बोल रही जिससे शादी कि है उसने पता नहीं क्या खिलाया होगा, क्या सिखाया होगा। मोनालिसा का पूरा परिवार साथ रहता है। बचपन से मामा साथ रहे। वो रही तीन भाई-बहन को मैंने पाला जबकि सबको नानी पालती थीं। कहती थी हम स्कूल बनाएंगे। न स्कूल बनाया न कुछ दिखाया हमारे को और फरमान से शादी कर ली। उसने जो किया उस पर सब रो रहे हैं। पूरा परिवार परेशान है, मुसीबत जैसा हो गया है। विक्रम पटेल बोले- ब्लैकमेल हो रही मोनालिसा आज उसके चंगुल में फंसी हुई है। उनके दबाव में है। मुझे तो लगता है कि इसके पीछे कोई बड़ा राज़ है। हो सकता है कि फरहान या उनकी टीम के पास मोनालिसा का कोई आपत्तिजनक वीडियो है, जिससे वे उसे ब्लैकमेल करने और उसका करियर खराब करने की धमकी देकर इस्तेमाल कर रहे हों। इसी दबाव में मोनालिसा से यह सब बुलवाया जा रहा है। अगर फरहान और मोनालिसा ने वाकई अपनी मर्ज़ी से शादी की है, तो वे महेश्वर आकर अपने माता-पिता के सामने यह बात कहें। वह अभी 16-17 साल की नाबालिग लड़की है। उसकी शादी कैसे हो सकती है? यह सब एक झूठा षड्यंत्र है। पिता जय सिंह बोले चार बच्चों को फेंक दिया था क्या पिता जय सिंह ने बताया- मोनालिसा झूठ बोल रही। सनोज मिश्र उसे बेटी मानता है। मैं खुद भी शूटिंग में साथ रहता था। वो बोल रही बच्चों को मैंने पाला, बाप कहां छोड़कर चल देगा। बाप चार-चार बच्चों को रोड पे फेंक देगा क्या। मेरी घरवाली साथ में हमेशा रहती है। कभी-कभी कमाने चले जाते हैं, यही होता है।" अब पढ़िए मोनालिसा के आरोपों के बारे में मोनालिसा बोलीं- सनोज मिश्र गलत टच करते थे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के आरोपों के बाद पहली बार सामने आए। वीडियो जारी कर उन्होंने बुधवार को कहा- आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए। हालांकि, मुझे उतना अफसोस नहीं है, क्योंकि मैंने एक सार्थक और ईमानदार प्रयास किया था। उन्होंने कहा- जिहादियों के जाल में फंसी मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे, लेकिन उनका पूरा परिवार मां, बहन, पिता जय सिंह के साथ सभी सनातनी लोग मेरे साथ हैं। लव-जिहाद की लड़ाई रुकेगी नहीं। ये कोई पहली बार नहीं है, जब मेरे चरित्र पर सवाल उठाया गया। हर बार लोग बेनकाब हुए हैं। इस बार भी होंगे। मोनालिसा ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए थे। केरल के कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है। उसने मुझे 10 बार गलत तरीके से छुआ। परिवार ने भी मेरा साथ नहीं दिया। कहा गया कि यह तुम्हारी पहली फिल्म है। क्या पहली फिल्म के लिए रेप करवाओगे? मोनालिसा ने केंद्र-केरल और मध्य प्रदेश सरकार से सुरक्षा मांगी थी मोनालिसा ने केंद्र सरकार के साथ केरल और मध्य प्रदेश सरकार से मदद मांगी थी। कहा था- उन्हें और उनके पति फरमान को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके पोस्टर जलाए जा रहे। डायरेक्टर उनके बारे में गलत बातें फैला रहा। वह ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहतीं। मोनालिसा बोलीं- पति से अलग किया तो दोनों सुसाइड कर लेंगे मोनालिसा ने कहा- पति के खिलाफ शादी को लेकर गलत आरोप न लगाए जाएं। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर उनकी शादी को लव जिहाद बता रहा है। समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहा है। अगर उन्हें उनके पति से अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों आत्महत्या कर लेंगे। फरमान बोले- डायरेक्टर आतंकवादी बता रहा फरमान ने भी आरोप लगाया कि डायरेक्टर उन्हें आतंकवादी बता रहा है। मुस्लिम परिवार में जन्म लेने और उनका नाम फरमान खान होने के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह श्री नारायण गुरु में विश्वास रखते हैं। उन्होंने उसी के एक मंदिर में शादी की है। सनोज बोले- जिहादियों के साथ केरल की ईसाई मिशनरी जॉइंट ऑपरेशन कर रही मोनालिसा के आरोपों के 24 घंटे बाद सनोज मिश्रा ने बुधवार को वीडियो जारी कर सफाई दी। कहा- पिछले कई दिनों से मोनालिसा का जो लव जिहाद का मैटर हुआ। उसके बाद मैंने पीड़ित परिवार के साथ लव जिहाद के खिलाफ अभियान शुरू किया। देशभर में इसकी काफी तारीफ हुई, लेकिन अब मामला बदलता जा रहा है। मेरे खिलाफ जिहादियों के साथ-साथ केरल की ईसाई मिशनरी भी जॉइंट ऑपरेशन कर रही हैं। उस बच्ची को समझा-बुझाकर सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें कराई जा रही हैं। 'जिहादियों के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा' उन्होंने कहा- आज मैं उस बाप के दर्द को महसूस कर रहा हूं, जिनके लिए मोनालिसा ने कहा कि उस आदमी से उसे जान का खतरा है। मेरी फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च होने के बाद से ही ये सब किया जा रहा है, लेकिन मैं जिहादियों के आगे सिर नहीं झुकाऊंगा। आने वाले समय में मेरे साथ, मेरे परिवार के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए आपके सामने वीडियो के जरिए आया हूं। 'मेरे साथ कोई अनहोनी हो सकती है' उन्होंने कहा कि आप सभी का साथ चाहिए होगा। मेरी मां बहुत बीमार है। आपका साथ मेरी ताकत बनेगा। पूरा प्रकरण सनातन को बदनाम करने और हिंदू-मुस्लिम शादी को सक्सेसफुल बताने के लिए गढ़ा गया है, लेकिन जनता जानती है कि ये सब गलत है। मोनालिसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 1. महाकुंभ वायरल गर्ल बोली- शादी न होती तो सुसाइड कर लेती महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष बेचते हुए रातोरात सोशल मीडिया स्टार बनीं महेश्वर की मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ मंदिर में शादी रचा ली है। इस अंतरधार्मिक विवाह ने उत्तर से दक्षिण भारत तक हलचल मचा दी है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मोनालिसा की नॉर्मल शादी नहीं, प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने इसे सामान्य शादी मानने से इनकार करते हुए इसे “प्रॉपर अप्रोप्रिएट लव जिहाद” बताया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलला का सूर्य तिलक, ललाट पर 4 मिनट पड़ेंगी किरणें:तीन घंटे ज्यादा होंगे दर्शन, अयोध्या के 10 हजार मंदिरों में मनेगा जन्मोत्सव
    Next Article
    विंध्याचल धाम में विन्ध्य महोत्सव:चैत्र नवरात्र मेले में कलाकारों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक संस्कृतियों के रंग बिखरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment