Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घरों में चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार:चोरी का सामान, नकदी और बाइक बरामद

    6 hours ago

    2

    0

    नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। स्थानीय खुफिया जानकारी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से फिरोज उर्फ बब्लू और आशीष को ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट, सेक्टर-29 के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने सेक्टर-19, सेक्टर-24 और सेक्टर-39 थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्टील की टोटियां, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार (जैसे प्लास कटर, रिंच, लोहे का कटर, सब्बल और छैनी), एक चोरी की मोटरसाइकिल, 20,570 रुपये नकद और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। बरामद नकदी सेक्टर-24 और सेक्टर-39 में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित है, जबकि मोटरसाइकिल दिल्ली के सीमापुरी थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पेशे से टैक्सी चालक हैं। फिरोज उर्फ बब्लू दिल्ली-एनसीआर में ओला-उबर टैक्सी चलाता है, जबकि आशीष नोएडा में टैक्सी चालक के रूप में काम करता है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही चोरी, लूट, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। फिरोज उर्फ बब्लू पर गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आशीष पर भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमजेपीआरयू छात्रों को दे रहा एक और मौका:स्नातक प्रवेश के तीसरे चरण की प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू
    Next Article
    नोएडा में मोबाइल चोर गिरोह गिरफ्तार:28 चोरी के फोन, स्कूटी और चाकू बरामद; मेट्रो-बस स्टैंड पर करते थे वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment