Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घुमना चौकी प्रभारी भेजे पुलिस लाइन, कई उपनिरीक्षकों का तबादला:फर्रुखाबाद एसपी सिंह ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को किया फेरबदल

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र की घुमना चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी के आदेशानुसार, राजेपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अमित कुमार को कादरी गेट थाना भेजा गया है। इसी प्रकार, मोहम्मदाबाद कोतवाली में कार्यरत उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी को राजेपुर थाना स्थानांतरित किया गया है, जबकि कायमगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह को कमालगंज थाना भेजा गया है। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी के प्रभारी बलबीर सिंह को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि रविवार को एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने बलबीर सिंह पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे। इसके अतिरिक्त, शहर कोतवाली क्षेत्र की घुमना चौकी के प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया है। उपनिरीक्षक भोलाराम को अंगुष्ठ छाप प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भांजे के विवाद में मामा की चाकू मारकर हत्या:गोंडा में अस्पताल के अंदर हुई वारदात, पांच नामजद समेत आठ पर केस दर्ज
    Next Article
    शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल:वारंटी को पकड़ने गई थी टीम, वर्दी फाड़ी; वारंटी गिरफ्तार, कई हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment