Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा घायल:वारंटी को पकड़ने गई थी टीम, वर्दी फाड़ी; वारंटी गिरफ्तार, कई हिरासत में

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। वारंटी और उसके परिवार ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें एक दरोगा घायल हो गया। हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट भी की और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने बाद में वारंटी समेत कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मदनापुर थाना क्षेत्र के पंखाखेड़ा गांव में शनिवार देर रात हुई। मदनापुर थाने के दरोगा मोहित कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, बालेश्वर और वीरेंद्र समेत अन्य पुलिसकर्मी राजिश खां नामक वारंटी को गिरफ्तार करने उसके घर गए थे। राजिश खां के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी हुआ था, लेकिन वह पेश नहीं हो रहा था। पुलिस ने जैसे ही वारंटी राजिश खां को पकड़ा, उसने धारदार हथियार से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा मोहित कुमार की जांघ में नुकीला हथियार आर-पार हो गया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। वारंटी के परिवार के सदस्य भी हमलावर हो गए और उन्होंने पुलिस टीम के साथ मारपीट की, साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी। एफआईआर के अनुसार, वारंटी ने पुलिस को देखकर चिल्लाते हुए कहा था कि "पुलिस को मेरे घर आने की हिम्मत कैसे हुई। अब इनको जान से मारना होगा।" हमले के बाद पुलिस टीम को वहां से लौटना पड़ा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोबारा दबिश दी गई और वारंटी राजिश खां सहित उसके परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दरोगा मोहित कुमार की तहरीर पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि वारंटी और अन्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घुमना चौकी प्रभारी भेजे पुलिस लाइन, कई उपनिरीक्षकों का तबादला:फर्रुखाबाद एसपी सिंह ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को किया फेरबदल
    Next Article
    वाराणसी कोर्ट में आज सांसद राहुल गांधी तलब:अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं, MP/MLA कोर्ट-5 से नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment