Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भांजे के विवाद में मामा की चाकू मारकर हत्या:गोंडा में अस्पताल के अंदर हुई वारदात, पांच नामजद समेत आठ पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहारी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय खाद विक्रेता आनंद पांडेय की देर रात हत्या कर दी गई। यह घटना धानेपुर थाना क्षेत्र के न्यू मेडी लाइफ अस्पताल एवं ड्रामा सेंटर, बग्गी रोड पर हुई। आनंद पांडेय अपने भांजे के विवाद को सुलझाने अस्पताल पहुंचे थे, जहां मारपीट के दौरान उनके गले पर चाकू से वार कर दिया गया। चाकू के वार से 40 वर्षीय आनंद पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। धानेपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला, अस्पताल संचालक अनिल ओझा समेत पांच नामजद और तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, मृतक आनंद पांडेय के भांजे सत्यप्रकाश शुक्ला, जो रमवापुर के निवासी हैं, न्यू मेडी लाइफ अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करते थे। आरोपी अनुपम शुक्ला भी उसी अस्पताल में वार्ड बॉय था। विवाद तब शुरू हुआ जब सत्यप्रकाश शुक्ला ने अपनी ड्यूटी पर पहुंचकर देखा कि अनुपम शुक्ला ने दिन की ड्यूटी के दौरान अपना काम पूरा नहीं किया था। इसी बात को लेकर अस्पताल के ग्रुप में दोनों के बीच मैसेज के जरिए बहस शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। देर रात दोनों वार्ड बॉय के बीच कहासुनी बढ़ने लगी, जिसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिजनों और रिश्तेदारों को मौके पर बुला लिया था। मामा आनंद पांडेय भी अपने भांजे सत्यप्रकाश के साथ अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान अनुपम शुक्ला और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया और चाकू से उनके गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक आनंद पांडेय के परिवार में 18 वर्षीय बेटा उत्कर्ष पांडेय और 15 वर्षीय बेटी श्रुति हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। धानेपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि एक लड़का सत्य प्रकाश उर्फ सत्यम शुक्ला था यह न्यू मेडी लाइफ अस्पताल बग्गी रोड धानेपुर में वार्ड बॉय काम करता था। दूसरा युवक अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप शुक्ला था ये भी यहीं पर वार्ड बॉय काम करता था। रात्रि में सत्य प्रकाश शुक्ला की ड्यूटी लगी तो अपना स्टोर लाइजेशन का कार्य नहीं किया गया था। उसी बात को लेकर के दिन में ड्यूटी पर तैनात अनुपम उर्फ अनूप द्वारा अस्पताल के ग्रुप पर मैसेज किया गया था इसी बात को लेकर दोनों के बीच रात में विवाद हुआ था दोनों पक्षों द्वारा अपने घर और रिश्तेदारों को बुला लिया गया था इसी दौरान मारपीट की घटना हुई है जिसमें 40 वर्षीय आनंद पांडे जो सत्य प्रकाश शुक्ला उर्फ सत्यम के मामा है उनकी मौत हो गई है। पीड़ित परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, राजन शुक्ला,साजन शुक्ला, अनुपम के पिता और अस्पताल संचालक अनिल और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या मारपीट और गाली गलौज समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4-दिन बाद भी नहीं हो सकी मृत मिली महिला शिनाख्त:काकोरी में सड़क किनारे मिली थी खून से लथपथ डेडबॉडी, चोट के निशान थे
    Next Article
    घुमना चौकी प्रभारी भेजे पुलिस लाइन, कई उपनिरीक्षकों का तबादला:फर्रुखाबाद एसपी सिंह ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को किया फेरबदल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment