Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइन:तिरंगा गैस सर्विस एजेंसी पर सुबह 3 बजे पहुंचे लोग ,ज़िला आपूर्ति अधिकारी की चेतावनी जांच के बाद होगी कारवाई

    2 hours ago

    1

    0

    हुमायूं नगर स्थित तिरंगा गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच आमजन, खासकर मजदूर वर्ग, अपना काम छोड़कर सुबह करीब 3 बजे से ही लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घंटों इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर मिलना सुनिश्चित नहीं होता, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लंबी कतारें और अव्यवस्थित वितरण प्रणाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब है कि कतारें खत्म होती दिखाई ही नहीं देती हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने तंज कसते हुए ये भी कहा कि मानो यह कतार “वर्ल्ड रिकॉर्ड” बनाने की ओर बढ़ रही हो। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी का स्टाफ और प्रबंधन व्यवस्था सुधारने में गंभीर नहीं दिख रहा, जिससे आमजन का शोषण हो रहा है। मामले को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत की गई है। उपभोक्ताओं ने 22 अप्रैल 2026 के वीडियो का हवाला देते हुए मांग की है कि तत्काल संज्ञान लेकर गैस वितरण की व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी दावों की साख बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 63 रेलकर्मियों को मिला अवार्ड:ट्रेनों के संचालन, सुरक्षा और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
    Next Article
    भारत यादव हत्याकांड, दो इनामी आरोपी गिरफ्तार:मुख्य आरोपी पहले ही पकड़ा गया था, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment