Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस की किल्लत से परेशान व्यवसायी डीएम से मिले:हरदोई में कमी से परेशान एसोसिएशन, संस्थान बंद होने की आशंका जताई

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में होटल, लोन और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा से मुलाकात की। सभी ने गैस किल्लत की समस्या से डीएम को अवगत कराया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जीतेश दीक्षित ने बताया कि व्यावसायिक गैस की किल्लत के कारण होटल, लॉन और रेस्टोरेंट कारोबारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी से प्रतिष्ठानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यदि यह समस्या बनी रहती है, तो कई होटल, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य व्यवसाय बंद हो सकते हैं। जिससे बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिलाधिकारी ने वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि गैस की किल्लत दूर करने के लिए वह प्रयास रत हैं। उन्होंने कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्थाएं अपनाने की सलाह दी और घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को एचपीसीएल के व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेने लेने की सलाह दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष समेत महामंत्री आशीष महेंद्र गुप्ता, होटल कारोबारी संजय सिंह, राजेश सिंह, सौरभ अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, पंकज गुप्ता, रोहित वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, दिव्यांशु त्रिवेदी आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी का अपहरण, मामा के घर से हुई गायब:सुल्तानपुर में नामजद आरोपी पर केस दर्ज, 2 साल पहले भी किया था अपहरण
    Next Article
    जाली नोटों के नेटवर्क से जुड़ा था अतीक:पूर्व IPS सूर्य कुमार शुक्ला का दावा, सांसद अफजाल अंसारी बोले- फिल्म में ISI एजेंट दिखाना प्रोपगेंडा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment