Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो DPR रद्द, निवासियों का प्रदर्शन:पिलर को रस्सी से खींचकर अनोखे तरीके से जताया विरोध

    5 hours ago

    2

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) केंद्र सरकार द्वारा एक बार फिर निरस्त किए जाने के विरोध में निवासियों ने सेक्टर-71 चौराहे के पास प्रदर्शन किया। नोएडा एक्सटेंशन की ओर जाने वाले अंतिम मेट्रो पिलर के पास हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व नेफोवा (NEFOWA) ने किया, जिसमें सैकड़ों स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मोटी रस्सी से मेट्रो पिलर को खींचकर नोएडा एक्सटेंशन की ओर ले जाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। निवासियों का कहना है कि बार-बार डीपीआर निरस्त होने से क्षेत्र के लाखों लोगों में निराशा है। निवासियों ने बताया कि वे प्रतिदिन भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करते हैं, क्योंकि क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। उनका आरोप है कि पिछले 10 वर्षों से मेट्रो को लेकर केवल वादे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से मेट्रो परियोजना को बिना किसी देरी के शुरू करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मेट्रो इस क्षेत्र की एक आवश्यक सुविधा है। नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा, “ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। बार-बार डीपीआर निरस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लाखों लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। हम सरकार से मांग करते हैं कि मेट्रो परियोजना को जल्द से जल्द मंजूरी देकर कार्य शुरू किया जाए।” एक्टिव सिटीजन के आलोक कुमार ने बताया, “यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, लेकिन आधारभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। सार्वजनिक परिवहन न होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सरकार को अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।” नोवरा (नोएडा ओनर विलेज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन के बिना शहरी और ग्रामीण दोनों आबादी को दिक्कत होती है। उन्होंने भी जल्द से जल्द मेट्रो कार्य शुरू करने की मांग दोहराई। सभी लोगों ने कहा कि जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह 26 अप्रैल को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में सूदखोरों की दबंगई, कर्ज 20 गुना बढ़ा:मूलधन चुकाने के बाद भी युवक से लाखों की वसूली, जमीन बेचने का दबाव
    Next Article
    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, मर्डर कर चौकी पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment