Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की मौत:भाई बोला- पार्टनर बेल्ट और चाकू से मारता था, मर्डर कर चौकी पहुंचा

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में लिवइन में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती के भाई ने उसके लिवइन पार्टनर पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि यह हत्या थी या आत्महत्या। घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र की रविवार की है। मृतका की पहचान अलिशा बानो (20) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, उसका लिवइन पार्टनर अयान कपड़े की दुकान में काम करता है। वह 5 महीने से किराये के कमरे में अलिशा को लेकर रह रहा था। वह चाकू और बेल्ट से मारता-पीटता भी था। 3 तस्वीरें- पूरा मामला पढ़िए- पारा थाना क्षेत्र के तेजीखेड़ा के रहने वाले नासिर खान का बेटा अयान खान मदेयगंज थाना क्षेत्र में रहता है। उस पर आरोप है कि वह दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंधे की चौकी के मोबीन की बेटी अलिशा को अपने साथ बिना निकाह के रख रहा था। अलिशा का निकाह कानपुर में वसीम नाम के युवक के साथ हो चुका था। उसे अयान कानपुर ससुराल से लाकर यहां किराये के कमरे में रहने लगा। रविवार सुबह 7:15 बजे अपनी मां के साथ मदेयगंज थाने पहुंचकर सूचना दी कि उसकी पत्नी अलिशा की मौत हो गई। ‘पुलिस ने बहन की मौत की जानकारी दी’ मृतका के भाई वसीम ने बताया- सुबह मदेयगंज थाने से दरोगा का फोन आया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है। आकर डेडबॉडी देख लो। हम लोग जब पहुंचे तो देखा कि बहन के शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं, अयान (बहन का प्रेमी) चौकी पहुंच चुका था। कानपुर में शादी की, वहां से बुला लाया था भाई वसीम ने बताया- करीब डेढ़ साल पहले अलिशा की शादी कानपुर में वसीम नाम के युवक से कराई थी। उसके बाद इन लोगों (अलिशा और अयान) की इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती हो गई। उसी पर दोनों बातचीत करने लगे। करीब 5 महीने पहले अयान कानपुर से मेरी बहन अलिशा को लेकर लखनऊ चला आया। यहां दोनों बिना निकाह के रह रहे थे। अयान की मां ने कहा था कि अगर तुम्हारी बहन की शादी हुई तो उसे मार डालेंगे। आज उसने वही कर डाला। मेरी मां ने लिखित तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस कह रही है कि कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस बोली- आत्महत्या की शिकायत दर्ज मदेयगंज इंस्पेक्टर अंजनी सिंह ने बताया- युवती की आत्महत्या की शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सुबह अयान खान अपनी मां नूरी खान के साथ आया था। उसने बताया कि पत्नी अलिशा ने सुबह 4 बजे कमरे में आत्महत्या कर ली। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बेटी के तलाक पर रिटायर्ड जज पिता ने ढोल-नगाड़े बजवाए : परिवार ने जमकर डांस किया; 8 साल पहले मेजर से हुई थी शादी मेरठ में शनिवार को तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया। यहां एक परिवार ने तलाक के बाद बेटी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ढोल की थाप पर लोग कोर्ट से घर तक नाचते-गाते नजर आए। मिठाइयां बांटी गईं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो DPR रद्द, निवासियों का प्रदर्शन:पिलर को रस्सी से खींचकर अनोखे तरीके से जताया विरोध
    Next Article
    SP ने क्षेत्राधिकारियों के दायित्व तय किए:कानून-व्यवस्था और त्वरित पुलिस सेवा के लिए प्रशासनिक फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment