Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज आंधी से पेड़ और बिजली का खंभा गिरा:सीतापुर में सड़क पर खड़ी कार टूी, कार सवार बाल-बाल बचा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में रविवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और हल्की बारिश के बीच शहर के एसपी कार्यालय के पास स्थित स्टेट बैंक के बाहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक विशालकाय पेड़ का अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इस घटना में एक कार और पास खड़ी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार में सवार युवक बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, रामनगर खटकारी निवासी मन्नू सिंह किसी जरूरी काम से स्टेट बैंक के एटीएम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कार बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर बैठे ही थे कि अचानक मौसम ने करवट ले ली। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। आंधी का असर इतना तेज था कि आसपास के पेड़ और बिजली के खंभे भी हिलने लगे। इसी दौरान एक विशाल पीपल के पेड़ के एक हिस्सा टूटकर मन्नू सिंह की कार पर गिर गया। इसके साथ ही पास का बिजली का खंभा भी पेड़ के साथ कार पर आ गिरा, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। पास खड़ी एक बाइक भी इस हादसे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कार के अंदर बैठे मन्नू सिंह को गंभीर चोट नहीं आई और वह मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सहम गए। आंधी-बारिश थमने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त पेड़ और बिजली के खंभे को हटाकर रास्ता साफ कराया। इस घटना ने एक बार फिर तेज आंधी के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी-योगी और हेमा मालिनी बनीं स्टार प्रचारक:बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट; राजनाथ और स्मृति ईरानी का भी नाम
    Next Article
    काशी में विक्रमादित्य महानाट्य का हुआ समापन:3 दिन में 1 लाख लोग देखने पहुंचे, निदेशक बोले-खुद सीएम मोहन यादव ने किया था विक्रमादित्य के पिता का रोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment