Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में सूदखोरों की दबंगई, कर्ज 20 गुना बढ़ा:मूलधन चुकाने के बाद भी युवक से लाखों की वसूली, जमीन बेचने का दबाव

    5 hours ago

    2

    0

    गोंडा में सूदखोरों के आतंक का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अगवा कर उससे लाखों रुपये की रंगदारी वसूली गई। आरोप है कि जालसाजी कर उसके बैंक खाते से बड़ी रकम भी निकाल ली गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुढ़ादेवर का है। पीड़ित संजय यादव पुत्र गोली ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पारिवारिक जरूरतों के लिए दिनेश कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा से ₹50,000 उधार लिए थे। संजय का दावा है कि उसने जुलाई 2025 में अपनी जमीन बेचकर दिनेश कुमार को ब्याज समेत कुल ₹70,000 नकद वापस कर दिए थे और हिसाब बराबर कर लिया था। घटना का मोड़ तब आया जब संजय के खाते में जमीन बिक्री के ₹4,90,000 आए। इसकी भनक लगते ही विपक्षी बबलू मिश्रा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ 2 अप्रैल 2026 को नानपारा स्थित रेलवे ऑफिस पहुँचा। वहाँ से संजय को जबरन एक फ्रॉक्स कार में बैठा लिया गया। दबंगों ने पुराने कर्ज पर 'चक्रवृद्धि ब्याज' का दबाव बनाते हुए ₹10 लाख की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दबंगों ने संजय की जेब से ₹20,000 का एक हस्ताक्षरित चेक और मोबाइल छीन लिया। चेक में हेराफेरी कर उसे ₹4 लाख का बनाने की कोशिश की गई, लेकिन बैंक कर्मियों द्वारा कटिंग पकड़े जाने पर भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद आरोपियों ने संजय को असलहे की नोक पर डराकर नई चेकबुक जारी करवाई और सादे कागजों व स्टाम्प पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। 4 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने संजय के खाते से ₹4,20,000 की नकदी निकाल ली। पीड़ित का आरोप है कि अब आरोपी उसकी 11 बिस्वा बेशकीमती जमीन भी अपने नाम लिखवाने की धमकी दे रहे हैं और जान से मारने की सुपारी देने की बात कह रहे हैं। पीड़ित संजय यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उसने दोषियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और लूटी गई रकम वापस दिलाने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल गोंडा नगर कोतवाली पुलिस संजय यादव द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले को लेकर के जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है जांच में जो भी निकाल कर आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पत्नी की हत्या कर 90KM दूर फेंका शव:हैंडपंप के हैंडल से वार कर बोरे में भरी लाश, आरोपी पति और पिता हिरासत में
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो DPR रद्द, निवासियों का प्रदर्शन:पिलर को रस्सी से खींचकर अनोखे तरीके से जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment