Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़, बदमाश घायल:लूट के मामलों में वांछित था आरोपी, कई मुकदमे दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दादरी थाना पुलिस ने तड़के हुई इस मुठभेड़ में लूट के मामलों में वांछित अपराधी शाकिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए शाकिर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश शाकिर दादरी क्षेत्र में हुई लूट की कई घटनाओं में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। बीती रात पुलिस को स्थानीय खुफिया जानकारी मिली कि शाकिर श्मशान घाट रोड की तरफ से गुजरने वाला है। इस सूचना के आधार पर दादरी पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख शाकिर ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली शाकिर के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि आरोपी शाकिर का पुराना आपराधिक इतिहास है और उसने दादरी थाना क्षेत्र में लूट जैसी कई वारदातों को अंजाम दिया था। इस बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल उसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में और जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को दिया नया फॉर्मूला:अब आउटपुट नहीं, जमीनी स्तर पर दिखेंगे परिणाम
    Next Article
    आगरा में युवती बोली-मेरे के साथ गैंग रेप हुआ:पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, आरोपी को कभी पति तो कभी बॉय फ्रेंड बता रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment