Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड को फंदे का वीडियो भेज युवक ने किया सुसाइड:शादी तय होने से डिप्रेशन में था, स्टेट्स लगाया- अपनी लाइफ किसी के जाने पर खत्म कर रहा

    3 hours ago

    2

    0

    मैं अपनी लाइफ बिना किसी दबाव या किसी के कहने पर, किसी के जाने पर खत्म कर रहा हूं… प्लीज किसी पर कोई रिएक्शन नही किया जाए… क्योंकि सबने मेरा साथ दिया, हमने अच्छा बिहेवियर किया… मैं तंग आ गया हूं अपनी लाइफ से, इसलिए अपने आप को खत्म कर रहा हूं… वाट्सएप पर चंद लाइनों का यह स्टेट्स लगाकर रावतपुर में मेस केयर टेकर ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका को पंखे से लटकता हुआ फंदे का वीडियो बनाकर भेजा था। वाट्सएप पर स्टेट्स देख दोस्त ने उसके परिजनों को जानकारी दी, परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 2014 से बुआ-फूफा के पास रह रहा था मूलरूप से बलिया के चंदवार गांव निवासी 29 वर्षीय लकी सिंह रावतपुर के छपेड़ा पुलिया स्थित बाबा आनंदेश्वर भोजनालय में केयर टेकर का काम करते थे। माता-पिता की मौत होने के बाद वह अपने मौसा बृजेश के घर पर 2014 से रावतपुर में रह रहे थे। बृजेश ने बताया कि उसका बीते जनवरी माह से बर्रा थानाक्षेत्र की एक युवती से अफेयर चल रहा था। जिसकी शादी तय होने के बाद वह मानसिक तनाव में चल रहा था। बृजेश के मुताबिक सोमवार शाम को वह पत्नी सुनीता के साथ लखनऊ, बक्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे, जबकि उनका बेटा आर्यन घर पर ही था। आर्यन के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे वह रोटी लेने के लिए भोजनालय गया था, जहां उसने लकी का रोटी बनाते हुए वीडियो भी बनाया था। आर्यन ने बताया कि इस दौरान वह किसी तनाव में नहीं लग रहा था, रात करीब 11 बजे रोटी लेकर वह घर आ गया। जिसके बाद लकी ने पहले भोजनालय में लगे पंखे पर फंदा लगाया, इसके बाद वीडियो बनाकर प्रेमिका को भेजा, फिर वाट्सएप पर स्टेट्स लगाकर सुसाइड कर लिया। इस दौरान दोस्त मोहित ने उसका वाट्सएप स्टेटस देख परिजनों को जानकारी दी। परिजन जबतक मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बृजेश ने बताया कि वह लकी को अर्थ मूवर्स का कोर्स कराया था, जिसके बाद उसकी विदेश में नौकरी लगने वाली थी। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि घटना की जानकारी पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में जुटे क्रिकेट के बड़े खिलाड़ी:युवाओं को मिला आगे बढ़ने का मौका, खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग देने की पहल
    Next Article
    बदायूं से दिल्ली को सीधी ट्रेन की मंजूरी:केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से मिली सौगात, जल्द शुरू होगा संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment