Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर सिविल कोर्ट विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने:लगाए गंभीर आरोप, FIR के बाद पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के सिविल कोर्ट का बार एसोसिएशन चुनाव इस बार शहर में चर्चे का विषय बना रहा। सबसे पहले बुधवार को बार एसोसिएशन का इलेक्शन कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शुरू हुआ। शाम तक इसके मेम्बर ने वोटिंग किया। इसके बाद शाम 6 बजे के बाद काउंटिंग शुरू हुई। रात करीब 9 बजे जब अध्यक्ष और मंत्री पद के नतीजे आने ही वाले थे। तभी समर्थकों का दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूंसे चलने लगे और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। समर्थकों का दो गुट आपस में भिड़ गए। निवर्तमान अध्यक्ष ने लगाया हमला का आरोप भानू पांडेय का आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया। देर रात भानू पांडेय अपने समर्थकों के साथ कैंट थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उनकी तहरीर पर गिरजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय समेत 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायल भानू पांडेय का मेडिकल टेस्ट जिला अस्पताल में कराया था। इसके बाद उन्होंने अगले दिन बृहस्पतिवार को दैनिक भास्कर से बात करते हुए भानु पांडेय ने बताया कि- ‘बार एसोसिएशन का इलेक्शन बुधवार को पूरा हुआ। इस बार मैं अध्यक्ष पद के लिए अपने साथी उमापति उपाध्याय का समर्थन कर रहा था। जब बुधवार की रात काउंटिंग के के बाद उमापति उपाध्याय के जीतने के बाद उनको माल्यार्पण करके एल्डर्स कमेटी के पास लेकर जा रहे थे। तभी गिरिजेश मणि और उनके समर्थक वाद विवाद शुरू कर दिए। फिर गाली देकर हॉल में मौजूद कुर्सियां तोड़ने लगे। जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो हमारे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद मैं रात में ही कैंट थाना में जाकर पूरी घटना को बताया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर लिया है।’ दूसरे पक्ष ने भी FIR दर्ज कराई इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी के तहरीर पर निवर्तमान अध्यक्ष भानु प्रताप, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमापति उपाध्याय और उनके दो बेटों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों का नाम शामिल है। इस बारे में मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि- ‘मैं मंत्री पद पे रहते हुए इस बार बार एसोसिएशन का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव रहा था। कल मतदान के दौरान कई बार ये बात सामने आई की मतगणना में दिक्कत आ रही है। इसी को लेकर मैंने अपनी बात एल्डर्स कमेटी को जाकर बताया और पूछा की इसका क्या हल है। मैं उन लोगों से बात कर रहा था अभी वहां हमारे साथी भानु प्रताप पाण्डेय गाजे बाजे के साथ आए। जबकि उस वक्त तक चुनाव का परिणाम घोषित नहीं हुआ था। किसी भी प्रत्याशी को चुनाव में निर्वाचित घोषित नहीं किया गया था। इसी बात को लेकर जब मैने उनसे पूछ लिया कि बिना परिणाम आए तो क्या आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। तो इसी बात से वो नाराज हो गए और नाराज होकर हमलावर हो गए। फिर हम लोग को मारना पीटना शुरू कर दिए। इसी के बाद हम लोगों ने कैंट थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी जिसके बाद से पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।’ मंत्री बोले- परिणाम स्वीकार है मंत्री गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि- इसका परिणाम जो आया है वो स्वीकार है। क्योंकि परिणाम, परिणाम होता है। हमारा काम होता है कि इस परिसर में हर तरीके की शांतिपूर्ण व्यवस्था को चलाना। मैं उसमें हर तरह का सहयोग करने के लिए रोज़ तैयार रहता हूँ। जो भी परिणाम आया है उसको मैं स्वीकार करता हूँ। उसमें कोई दो राय नहीं है। जांच में जुटी पुलिस सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी थी। बृहस्पतिवार को माहौल पूरा शांतिपूर्ण रहा। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। अध्यक्ष और मंत्री की हुई घोषणा बृहस्पतिवार की सुबह से कचहरी में तनाव भरा माहौल रहा। बुधवार के विवाद के बाद एल्डर्स कमेटी ने आज करीब डेढ़ घंटे की चुनाव समिति की बैठक बुलाई। जिसमें अध्यक्ष और मंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की गई। इसके अलावा कमेटी ने अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार की गणना के बाद करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किस हॉस्पिटल में किसका ट्रांसप्लांट, सब सीक्रेट होता था:ढाई करोड़ में अफ्रीकी महिला का ऑपरेशन; कानपुर किडनी कांड का इंटरनेशनल कनेक्शन
    Next Article
    आर्मी का सपना टूटा, एस्पिरेंट्स में एसके बनकर छाए:अभिलाष थपलियाल बोले- आउटसाइडर होने का सबसे बड़ा स्ट्रगल, इंडस्ट्री में अपना काम खुद बताना पड़ता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment