Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में धूप-धूल से आंखों में इंफेक्शन का खतरा:EYE ओपीडी में एलर्जी के मरीज बढ़े, डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बढ़ती गर्मी और धूल भरी लू ने लोगों के आंखों की मुसीबत बढ़ा दी है। तेज धूप और हवा की वजह से आंखों में एलर्जी और इन्फेक्शन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल के आई ओपीडी में हर दिन 50 से 60 मरीज सिर्फ एलर्जी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। ऐसे में डॉक्टर ने बचने के उपाए बताएं हैं। 50% मरीज एलर्जी के शिकार आई स्पेशलिस्ट डॉ. सारंग ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा -ओपीडी में आने वाले कुल मरीजों में से 50 परसेंट से ज्यादा लोग आंखों में एलर्जी और जलन की समस्या लेकर आ रहे हैं। बच्चे और बड़े भी शामिल डॉ. का कहना है कि जो लोग काम के सिलसिले में धूप और धूल में बाहर निकल रहे हैं, उन्हें यह परेशानी सबसे ज्यादा हो रही है। इसमें स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल हैं। क्यों हो रही समस्या आमतौर लोग बाहर निकलते समय आंखों की प्रोटेक्शन का ख्याल नहीं रखते। बिना धूप का चश्मा लगाए निकल जाएंगे या फिर छोटे फ्रेम वाला चश्में का इस्तेमाल करते हैं। जिससे धूल का कण आंख के अंदर चला जाता है। साथ ही चिलचिलाती धूप का असर आंखों पर ज्यादा पड़ता है। जिससे एलर्जी और इंफेक्शन की समस्या बढ़ती है। उनका कहना है कि थोड़ी सी सावधानी बरतने से इस समस्या से बचा जा सकता है। 3 से 4 बार ठंडे पानी से आंखों को धोएं डॉक्टर का कहना है कि मौसम बहुत ज्यादा ही खराब है। ऐसे में हर व्यक्ति को यह आदत बना लेना चाहिए कि दिन 3 से 4 बार आंखों को ठंडे पानी से अच्छे से धोएं। इससे एलर्जी होने का खतरा कम रहेगा। खास कर धूप से आने के बाद जरूर धोएं। बड़े फ्रेम और डार्क शेड का चश्मा इस्तेमाल करें इसके अलावा बाहर निकलते वक्त बड़े फ्रेम और डार्क शेड वाला धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें। ताकि धूल और हवां अंदर न जा सके। इससे आंख पूरी तरह प्रोटेक्टेड रहेगा। बच्चों और बड़े हर किसी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर के सलाह पर कराएं इलाज डॉक्टर ने बताया कि अक्सर कोई समस्या होने पर लोग जल्दबाजी में किसी भी मेडिकल स्टोर से ड्राप खरीद कर आंख में डालना शुरू कर देते हैं। जिससे समस्या और बढ़ सकती हैं। एलर्जी के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जिससे उचित इलाज हो सके। ये हैं लक्षण…. डॉ. सारंग ने बताया कि एलर्जी के मरीजों में कुछ सामान्य लक्षण देखें जाते हैं। जिनमें आंखों का एकदम लाल हो जाना, लगातार खुजली होना, आंखों में जलन और चुभन महसूस होना, आंखों से कचरा आना और पानी निकलना शामिल है। ये सावधानियां बरतें… डॉक्टर ने बताया कि बाहर निकलते समय बड़े फ्रेम वाला धूप का चश्मा जरूर लगाएं, ताकि आंखें पूरी तरह कवर रहें। दिक्कत होने पर मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर के सलाह लिए कोई भी आई ड्रॉप न डालें। गलत ड्रॉप डालने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। बाहर से आने के बाद आंखों को साफ और ठंडे पानी से हल्के हाथ से धोएं। बहुत ज्यादा जरुरी हो तभी दोपहर में बाहर निकलें। धूप में निकलने से बच्चे की परेशानी बढ़ी बेटे को लेकर हॉस्पिटल पहुंची आसिफा ने बताया कि दोपहर के समय बच्चा स्कूल से घर आता है। इतने देर ही बस धूप रहता है। उसका आंख अचानक लाल हो गया। पानी आने लगा। लगातार खुजली भी हो रही थी। जिसकी वजह से हम तुरंत डॉक्टर को दिखाने लेकर आएं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में इनामी हिस्ट्रीशीटर से पुलिस मुठभेड़,पैर में लगी गोली:यूपी के अलग अलग जिलों में 24 मुकदमे दर्ज बदमाश गिरफ्तार
    Next Article
    'हम एक-बाबरी का दर्द नहीं भूले, आप 6-की तैयारी में':लंगड़े हाफिज मस्जिद को नजूल लैंड बताने पर दालमंडी के लोगों का फूटा गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment