Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल किल्लत का दूसरा दिन:दोपहर तक पंप पर तेल खत्म, मैनेजर बोले- लोग पैनिक मचा रहे; CNG लेने पहुंची भारी भीड़

    14 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कमी देखने को मिली। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए, लेकिन उन्हें तेल नहीं मिल सका। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर दोपहर 11 बजे ही पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। पंप मैनेजर विजय भारती ने बताया कि- “बैतालपुर डिपो से गाड़ी आने में थोड़ा समय लगता है। मंगलवार को गाड़ी तेल लेकर आई थी जिसको हमलोग ने आज दिन में 11 बजे तक दिया है। अब अगली गाड़ी 3–4 बजे तक आएगी तो फिर से पेट्रोल-डीजल दिया जाएगा।” इसी तरह रुस्तमपुर स्थित एचपी पेट्रोलियम पंप पर भी दोपहर करीब 12 बजे पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य पंपों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। धर्मशाला काली मंदिर जैसे प्रमुख पेट्रोल पंप पर सुबह 11 बजे तक ही पेट्रोल खत्म हो गया। इससे रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। तेल की कमी के चलते लोगों को कई-कई पंपों के चक्कर लगाने पड़े। सोमनाथ यादव ने बताया “समस्या बहुत हो रही है अभी मैं सुबह से चार पेट्रोल पंप पर जाकर पांचवें पर पहुंचा हूं यहां पहुंचकर पता चला कि यहां भी तेल खत्म हो गया है।” अजय कुमार ने कहा कि “मैं पेटीएम कंपनी में काम करता हूं मेरा काम दिन भर घूम घूम कर फील्ड में रहना है पेट्रोल ना मिलने से मेरा काम भी नहीं हो पा रहा है चार पेट्रोल पंप में घूम कर यहां पहुंचा हूं।” पेट्रोल-डीजल की कमी का असर सीएनजी पंपों पर भी साफ देखने को मिला। शहर के कई सीएनजी पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। नौसढ़ स्थित सीएनजी पंप पर सुबह 11 बजे ही लाइन हाइवे तक पहुंच गई। वहीं रुस्तमपुर के सीएनजी पंप पर टेंपो और चार पहिया वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सीएनजी पंप के ऑपरेटर दीपक शर्मा ने बताया कि “पेट्रोल डीजल की कीमत के बाद से सीएनजी की डिमांड बड़ी है लोग आज सुबह से ही अधिक संख्या में सीएनजी गैस भरवाने आ रहे हैं फिलहाल हमारे पंप पर अभी कोई किल्लत नहीं है क्योंकि यह पूरा सिस्टम ऑनलाइन चलता है आगे कैसा होगा इसका भी कुछ पता नहीं है।” मंगलवार को अलग अलग पेट्रोल पंप की स्थिती इससे पहले मंगलवार को भी शहर के कई पेट्रोल पंपों पर दोपहर तक तेल खत्म हो गया था। जिससे पंपों को शाम तक बंद रखना पड़ा। हालांकि कुछ पंपों पर तेल की गाड़ी आने के बाद उन्हें दोबारा खोला गया। ग्रामीण इलाकों में हालात और भी खराब हैं। वहां कई पंपों पर पिछले दो दिनों से सीमित मात्रा में पेट्रोल मिल रहा है। जबकि डीजल लगभग नहीं मिल पा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री सबसे बड़े पापी, पत्नी को नहीं दे रहे सम्मान:अजय राय ने पत्नी के साथ की प्रेस कांफ्रेंस, बोले - काशी में जसोदा बेन के साथ आएं PM
    Next Article
    घाटमपुर में चोरी के शक में युवक को पीटा:इलाज के दौरान मौत, चोरी के आरोप में हुई थी पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment