Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में चोरी के शक में युवक को पीटा:इलाज के दौरान मौत, चोरी के आरोप में हुई थी पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

    15 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बहनोई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नशे में विवाद के बाद लाठी-डंडों से पीटा घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, गोपालपुर गांव में शराब के नशे में युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान विजय उर्फ कल्लू सचान ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बहनोई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस मृतक के बहनोई राजेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साले को चोरी के शक में पीटा गया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल पुलिस ने बुधवार को आरोपी विजय उर्फ कल्लू सचान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल किल्लत का दूसरा दिन:दोपहर तक पंप पर तेल खत्म, मैनेजर बोले- लोग पैनिक मचा रहे; CNG लेने पहुंची भारी भीड़
    Next Article
    लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:पुलिस टांगकर ले गई ईको गार्डन; प्रदर्शनकारियों ने घूम-घूमकर पर मांगा भीख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment