Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में पूर्व मंत्री का हथौड़े से सिर फोड़ा:ताबड़तोड़ वॉर कर घायल किया, घर के बाहर वॉक कर रहे थे

    1 day ago

    2

    0

    गोरखपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकलें पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर घर के बाहर ही जानलेवा हमला होने से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने सैंटरिंग में इस्तेमाल होने वाले हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनके बाई आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। आनन- फानन में उन्हें चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार के मुताबिक लगभग 10 दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुआ था। जिसका बदला उन्होंने लिया। घटना के बाद पुलिस जांच जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। जानिए पूरा मामला.... जानकारी के मुताबिक खुटहन गांव के रहने वाले पूर्व मंत्री गंगा निषाद गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद और कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे और हमला कर दिया। बेटे सुरेंद्र का आरोप है कि हमलावरों ने हथौड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किया। हमले में बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट लग गई। आवाज सुन कर जबतक परिजन बाहर निकलें तबतक हमलावर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक घायल मंत्री जमीन पर गिरे हुए थे। उनके सिर से ज्यादा खून निकल कर फर्श पोर फैल गया था। उन्हें इस हालत में देखकर अफरा-तफरी मच गई। आनन- फानन में चरगांवा सीएचसी ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। मंत्री का इलाज चल रहा है। मकान की नींव को लेकर था पुराना विवाद परिवार का कहना है कि करीब 10 दिन पहले पड़ोसियों ने मकान की नींव से सटे गड्ढा खुदवाया था। पूर्व मंत्री ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बारिश में उनका मकान गिर सकता है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से कहासुनी हुई जिसके बाद से ही मनमुटाव चल रहा था, जो गुरुवार को हिंसक हमले में बदल गया। बेटे का आरोप है कि इसी विवाद के चलते ही पड़ोसियों ने हमला किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई है। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में आई खाना परोसने वाली 'रोबो दीदी':रेस्टोरेंट में मेहमानों का खास वेलकम करती है; एक रिचार्ज पर 8 घंटे सर्विस
    Next Article
    महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया:मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में डिलीवरी; जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment