Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में NEET अभ्यर्थी बोले:बायोलॉजी लेंदी थी लेकिन आसान रही, फिजिक्स और केमिस्ट्री ने उलझाया

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। दैनिक भास्कर से बातचीत में अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार का पेपर अपेक्षाकृत लंबा और कठिन था। बायोलॉजी सेक्शन कुछ हद तक आसान रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न समय लेने वाले और थोड़े उलझाने वाले थे। शहर मे NEET परीक्षा का आयोजन कुल 41 केंद्रों पर किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 20,811 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। देखिए 2 तस्वीरें गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो चुकी है। पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं। एंट्री गेट पर सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। NEET परीक्षा में बैठने के लिए स्कैनिंग, बायोमेट्रिक जांच और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही अंतिम प्रवेश दिया जा रहा है। एंट्री गेट पर सभी अभ्यर्थियों को चेकिंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। NEET परीक्षा में बैठने के लिए स्कैनिंग, बायोमेट्रिक जांच और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही अंतिम प्रवेश दिया जा रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों से जूड़ा और हेयर बैंड खुलवाए जा रहे हैं। कलावा, राखी, पेन, मास्क और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज़ कॉलेज के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ एंट्री के लिए लगी रही एक एक करके सभी को कॉलेज के अंदर दाखिला दिया गया। यहां भी मेटल डिटेक्टर से सभी अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। प्रशासन ने शनिवार शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर लीं। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही है। इस बार शहर में कुल 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20,811 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को सुचारु और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस बल की तैनाती सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल सुबह से ही तैनात है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सख्त जांच से गुजरना होगा। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर ले जाने की पूरी तरह मनाही रहेगी। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें, जिससे किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके। पूरे आयोजन की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो व्यवस्था पर नजर रखेंगे और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्म चिमटे से दागने के बाद घोंटा गया था गला:प्रयागराज में मासूम के पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि, मां ने सीढ़ियों से गिरने का दिया था बयान
    Next Article
    मसूरी पुलिस ने दो चोर पकड़े, चोरी की बाइक बरामद:चेकिंग में दबोचे, बेचने की फिराक में थे आरोपी; पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment