Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महाभिषेक में जुटे बड़ी संख्या में श्रद्धालु:रामकथा में हनुमान मिलन- लंका दहन प्रसंग पर कथा, कल होगा विशेष हरिनाम संकीर्तन

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में इस्कॉन की ओर से आयोजित रामकथा महोत्सव के तहत शनिवार को हनुमान मिलन और लंका दहन प्रसंग पर कथा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कथा सुनकर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन और भजन-कीर्तन से हुई। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान वक्ताओं ने हनुमान जी की भगवान श्रीराम के प्रति भक्ति, समर्पण और निष्ठा के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हनुमान जी का जीवन हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है और हमें उनसे सच्ची सेवा और विश्वास की सीख लेनी चाहिए। लंका दहन से मिला सच्चाई और धर्म का संदेश लंका दहन के प्रसंग को सरल भाषा में समझाते हुए बताया गया कि अंत में जीत हमेशा धर्म और सच्चाई की ही होती है। बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसका अंत तय होता है। कथा सुनते समय श्रद्धालु पूरी तरह ध्यान में डूबे रहे। बीच-बीच में जय श्रीराम और हनुमान जी के जयघोष से माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में भगवान का महाभिषेक मुख्य आकर्षण रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत और पवित्र जल से अभिषेक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को नौका विहार पर होगा संकीर्तन आयोजकों के अनुसार रविवार सुबह नौका विहार पर विशेष हरिनाम संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 साल का बच्चा छत पर बेहोश मिला:अस्पताल ले जाते समय मौत, बहन ने देखा तो चीख पड़ी
    Next Article
    गोरखपुर में 'नई उमंग' संस्था का पद ग्रहण:महिलाओं के विकास के लिए नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment