Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी के घर जाने की करने लगी जिद, ढाई घंटे चला ड्रामा, व्हाट्सएप मैसेज से मनाया

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल इलाके में प्रेमी के घर रहने की जिद कर रही 16 साल की किशोरी हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। तभी सूचना पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उससे व्हाट्सएप मैसेज भेजकर उसकी शर्त मानने की बात कही गई। इसके बाद वह नीचे उतरी। अब जानिए पूरा मामला… चिलुआताल क्षेत्र की रहने वाली किशोरी एक माह पहले घर से लापता हो गई थी। मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे बरामद करने के साथ ही बालापार के रहने वाले शिवम उर्फ गणेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया था। गुरुवार की सुबह नौ बजे किशोरी कोल्हुआ घाट पक्के पुल के पास से गुजर रहे हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। जानकारी होने पर पुलिस ने नीचे उतारने का प्रयास किया पर बात नहीं बनी। मोबाइल पर भेजा गया मैसेज मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह प्रेमी के घर रहने की जिद पर अड़ी थी। इसके बाद प्रेमी से समझौते का सुलहनामा तैयार कर उसे वाट्सएप मैसेज किया गया। जिसे पढ़ने के बाद वह नीचे उतरी। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि एक किशोरी हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गई थी, उसे समझाकर नीचे उतारा गया। उसकी मां के साथ उसे घर भेजा गया है। पुलिस उसकी आगे भी काउंसिलिंग करती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जीतू सैनी एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच:बुलंदशहर में 4 आरोपी अब भी फरार, मृतक और आरोपियों के घरों के बाहर पुलिस तैनात
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 35°C:आंधी, बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट, 3 मई से फिर बदलेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment