Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 35°C:आंधी, बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट, 3 मई से फिर बदलेगा मौसम

    4 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में सुबह से हल्की धूप खिली है। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल रही है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीच-बीच में दिन में हल्के बादल भी छाए रहेंगे। इससे पहले गुरुवार दोपहर से लेकर रात तक तेज आंधी चली तो बारिश और तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। 3 मई से फिर से गाजियाबाद और आसपास के जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। गुरुवार को आंधी, बारिश और ओले पड़े गाजियाबाद में गुरुवार को अचानक से मौसम बदला और दिन में ही अंधेर छा गया। तेज हवाओं के साथ हल्की-हल्की बूंद शुरू हो गई है और ओले गिरने लगे। आसमान में बादल गरज रहे हैं। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। शहर के अधिकांश अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई भी बंद रही। जहां भीषण गर्मी से राहत मिली। रात में भी तेज हवांए चलीं। शहर में लगातार बिजली कटौती मौसम में बदलाव के बीच रात के समय शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले दीपांशु मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली जाने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हापुड़ रोड, गोविंदपुरम, कविवनगर, विजयनगर, घंटाघर, कोतवाली और लोनी क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से परेशानी झेलनी पड़ी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ी किशोरी:प्रेमी के घर जाने की करने लगी जिद, ढाई घंटे चला ड्रामा, व्हाट्सएप मैसेज से मनाया
    Next Article
    फतेहपुर में तेज रफ्तार डंपर ने तीन युवकों को कुचला:दो की मौत, एक घायल; 10 दिन पहले हुई थी शादी; आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment