Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में डॉक्टरों ने कैरम-शतरंज में दिखाया कौशल:डॉ. शाही- डॉ. जायसवाल ने जीता खिताब, बोले-खेल के जरिए बढ़ा तालमेल

    2 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में जी.पी. एसोसिएशन की ओर से रविवार को छत्र संघ चौराहा स्थित एक होटल में कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के डॉक्टरों ने भाग लेकर खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की और आपसी तालमेल का संदेश दिया। कैरम प्रतियोगिता में डॉ. प्रकाश चंद्र शाही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। डॉ. बी.बी. अग्रहरी दूसरे स्थान पर रहे। मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। शतरंज में डॉ. यशवर्धन जायसवाल रहे अव्वल शतरंज प्रतियोगिता में डॉ. यशवर्धन जायसवाल ने बेहतरीन रणनीति के साथ पहला स्थान हासिल किया। डॉ. अंजू जैन दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने धैर्य और समझदारी का परिचय दिया। आयोजकों ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन डॉक्टरों के बीच समन्वय बढ़ाने और व्यस्त दिनचर्या के बीच मानसिक राहत देने में मदद करते हैं। आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताएं कराने का संकल्प लिया गया। इन डॉक्टरों की रही सहभागिता कार्यक्रम में डॉ. विजाहत करीम, डॉ. नदीम अर्शद, डॉ. शांतनु, डॉ. पी.सी. शाही, डॉ. अंजू जैन, डॉ. ए.पी. गुप्ता, डॉ. इमरान अहमद खान, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. एम. फारूकी, डॉ. यशवर्धन जायसवाल, डॉ. बी.बी. अग्रहरी और डॉ. चित्रा अग्रहरी समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीमा गुप्ता 'असीम' की काव्य कृति का लोकार्पण:'प्रिय मुझे पहचान लेना' हरदोई में विमोचित, साहित्यकारों ने सराहा
    Next Article
    गांजा तस्करी का ‘सिंडिकेट’ बेनकाब:मुजफ्फरनगर बना सप्लाई हब, उड़ीसा से जुड़ा ड्रग नेटवर्क सक्रिय, सरगना समेत 5 तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment