Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 900 महिला प्रशिक्षुओं को मिली हाईजिन किट:PAC बिछिया में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, साफ-सफाई की भी दी गई जरूरी जानकारी

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर की 26वीं वाहिनी PAC बिछिया में शनिवार को महिला प्रशिक्षुओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कमांडेंट निहारिका शर्मा के निर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी गोरखपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान करीब 900 महिला प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट दी गई और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। कमांडेंट निहारिका शर्मा ने कहा कि महिलाओं के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम उन्हें अपनी समस्याएं बिना झिझक बताने और सही जानकारी लेने का मौका देते हैं। उन्होंने नियमित जांच और सावधानी अपनाने पर जोर दिया। महिलाओं से जुड़ी बीमारियों पर दी जानकारी प्रसूत रोग विशेषज्ञ डॉ. मीता अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर, माहवारी और अन्य स्त्री रोगों के बारे में आसान भाषा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सही खान-पान और समय पर इलाज से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति शिवेंद्र विक्रम सिंह ने संस्था के कामकाज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना है। संस्था समय-समय पर स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम चलाती रहती है। हाईजिन किट वितरण, सफाई का संदेश कार्यक्रम का संचालन उपसभापति डॉ. दिनेश मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान सभी महिला प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित की गई और उन्हें रोजमर्रा के जीवन में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम से पहले कमांडेंट निहारिका शर्मा और डॉ. मीता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विशाल जायसवाल, डॉ. संतोष नायक, डॉ. अवधेश शुक्ला, ज्ञानेंद्र ओझा, सत्येंद्र बहादुर सिंह, विवेक जायसवाल और आदित्य निगम समेत कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पार्षदों को पसंद आया ‘बेंगलुरु मॉडल’, लागू करने की सिफारिश:स्टडी टूर से लौटने के बाद पार्षदों ने मेयर को सौंपी रिपोर्ट, सदन में चर्चा के बाद होगा निर्णय
    Next Article
    प्रयागराज में 36वीं महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप शुरू:पहले दिन बुलंदशहर, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, कौशांबी ने जीते मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment