Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 65 दरोगाओं के तबादले:12 थानों के प्रभारी बदले, तिवारीपुर के थानाध्यक्ष विकास सिंह पुलिस लाइन भेजे गए

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर पुलिस विभाग में जनहित और प्रशासनिक जरूरतों के तहत 65 उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई थानों के साथ पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। तिवारीपुर, महिला थाना, कैंट, रामगढ़ताल, गोरखनाथ, शाहपुर और सहजनवां समेत कई थानों में नई तैनाती की गई है। आदेश के मुताबिक, सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालना होगा। तिवारीपुर और महिला थाने में बदले प्रभारी तिवारीपुर के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह राजघाट थाने की टीपी नगर चौकी पर तैनात संजय सिंह चंदेल को तिवारीपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। कैंट थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को महिला थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, महिला थाने की प्रभारी सुनीता सिंह को कैंट थाने में नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा रामगढ़ताल, गोरखनाथ और शाहपुर क्षेत्र की कई चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। मोहद्दीपुर चौकी पर तैनात अतुल वर्मा को झंगहा थाने की नई बाजार चौकी भेजा गया है। बेतियाहाता चौकी के विवेक राज सिंह को तिवारीपुर की सूर्यविहार चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों की चौकियों पर भी नई तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। खोराबार थाने की सिक्टौर चौकी पर तैनात जितेंद्र कुमार निर्मल को बड़हलगंज की पटनाघाट चौकी भेजा गया है। रामगढ़ताल की आजाद चौक चौकी पर तैनात अमित कुमार चौबे को कैंपियरगंज की मछलीगांव चौकी की जिम्मेदारी मिली है। वहीं, नौकायन चौकी के हरिओम सिंह को बांसगांव की माल्हनपार चौकी भेजा गया है। गोरखनाथ क्षेत्र की चौकियों में भी बदलाव हुआ है। रामनगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक को सहजनवां की घघसरा चौकी, जटेपुर उत्तरी चौकी के प्रभारी को शाहपुर की जेल रोड चौकी और नथमलपुर चौकी के उपनिरीक्षक को गगहा की सोहगौरा चौकी भेजा गया है। शाहपुर की सिंहासनपुर चौकी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रियंका यादव को झंगहा की बोहाबार चौकी भेजा गया है। चिलुआताल, पिपराइच, गीडा, कैंपियरगंज और चौरीचौरा क्षेत्र की चौकियों पर भी नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। थानों में तैनात दरोगाओं की भी बदली जिम्मेदारी तबादला सूची में थानों में तैनात उपनिरीक्षकों के नाम भी शामिल हैं। कुछ दरोगाओं को थानों से चौकियों पर भेजा गया है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों को थानों में नई जिम्मेदारी दी गई है। पिपरौली चौकी से एक उपनिरीक्षक को स्वाट टीम में भेजा गया है। खजनी, बांसगांव, रामगढ़ताल, शाहपुर और बेलघाट समेत कई थानों में भी नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है। आदेश में सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल नए तैनाती स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सुबह छाया कोहरा:17 डिग्री सेल्सियस पहुँचा न्यूनतम तापमान, रातें हुई सर्द
    Next Article
    बरेली में सुबह से खिली तेज धूप:सुबह का टेंप्रेचर 16⁰C, 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment