Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 493 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, VIDEO:कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनीं पुलिस बल का हिस्सा, सबने DIG को दी सलामी

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को महिला रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन 493 महिला ट्रेनी के लिए खास रहा, जिन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरा की। अब ये सभी पुलिस बल का हिस्सा बनकर कानून-व्यवस्था को मजबूत करेंगी। इस मौके पर गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चन्नप्पा ने परेड की सलामी ली और ट्रेनी का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या से पुलिस व्यवस्था और बेहतर व संवेदनशील बनेगी। दरअसल, 21 जुलाई 2025 से प्रदेश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में बड़े स्तर पर पुलिस प्रशिक्षण शुरू हुआ था। गोरखपुर में भी नौ महीने तक 493 महिला प्रशिक्षुओं को शारीरिक फिटनेस, कानून की जानकारी, आपात स्थिति से निपटना, हथियार चलाना और अनुशासन की ट्रेनिंग दी गई। दीक्षांत परेड के दौरान शानदार अनुशासन देखने को मिला। परेड की कमान आकांक्षा यादव ने संभाली और 12 टोलियों ने बेहतरीन मार्च पास्ट किया। अजिता सिंह और अंजली तिवारी ने भी परेड में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर के करीब 60,000 प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया प्रशिक्षित पुलिस बल राज्य की सुरक्षा को और मजबूत करेगा। इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कोस्तुभ ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके करियर की शुरुआत है और उन्हें हमेशा ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। प्रशिक्षको को मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। प्रशिक्षण के बाद 256 महिला आरक्षियों को गोरखपुर में तैनात किया जाएगा, जबकि 237 को कुशीनगर भेजा जाएगा। इसके अलावा अन्य केंद्रों से भी 983 नए आरक्षी गोरखपुर आएंगे। कुल मिलाकर 1239 नए पुलिसकर्मी जिले के अलग-अलग थानों में प्रशिक्षण और ड्यूटी के लिए लगाए जाएंगे। इनकी तैनाती से जिले में पुलिस बल मजबूत होगा और अपराध पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। खासकर महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने से महिलाओं से जुड़े मामलों में तेजी और संवेदनशीलता से कार्रवाई हो सकेगी। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। अब इन महिला आरक्षियों के लिए सेवा का नया सफर शुरू हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में 198 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:एडीजी वाराणसी ने ली सलामी, 9 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया
    Next Article
    खाकी वर्दी में अपनों को देख गर्व से फूला सीना:पासिंग आउट परेड के बाद पहली पोस्टिंग के लिए रवाना हुए रिक्रूट, उत्सव जैसा माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment