Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाकी वर्दी में अपनों को देख गर्व से फूला सीना:पासिंग आउट परेड के बाद पहली पोस्टिंग के लिए रवाना हुए रिक्रूट, उत्सव जैसा माहौल

    3 hours ago

    1

    0

    कोई मां के गले लगकर आशीर्वाद ले रहा था तो कोई पिता के सिर पर कैप सजा रहा था। मौका था यूपी पुलिस की पासिंग आउट परेड का जो रविवार को चार अलग-अलग स्थानों पर संपन्न हुई। बच्चों को मिली सफलता की खुशी पिता के चेहरे पर साफ दिख रही थी। खाकी वर्दी में बच्चों को सजा देख हर किसी का चेहरा गर्व से फूल गया। 2 तस्वीरें देखिए स्पॉट -1 : हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी में 378 रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। यहां मुख्य अतिथि डीआईजी साइबर क्राइम पवन कुमार उपस्थित रहे जिन्होंने अपने संबोधन में खाकी के महत्व और पुलिस की जिम्मेदारी के बारे में समझाया। सेनानायक राजेश कुमार ने पासिंग आउट परेड की अध्यक्षता की। पासिंग आउट परेड संपन्न होते ही वहां मौजूद परिजनों का भी खुशी का ठिकाना ना रहा। इस दौरान सहायक सेनानायक अंजू सिंह, दलनायक व प्रभारी आरटीसी सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। प्रथम परेड कमांडर शिवम, द्वितीय राहुल चौधरी और तृतीय मनीष कुमार रहे। स्पॉट - 2 : कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में 1477 महिला आरक्षी ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। यहां मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक रेणुका मिश्रा ने परेड की सलामी ली। इंडोर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली महिला आरक्षी गरिमा चौधरी, आउटडोर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली महिला आरक्षी मोहिनी, सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाली महिला आरक्षी ममता शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रथम परेड कमांडर रितिका सिंह, द्वितीय परेड कमांडर महिमा और तृतीय परेड कमांडर अनुप्रिया सिकरवार रहीं। स्पॉट-3 : मेरठ पुलिस लाइन ने 763 रिक्रूट यूपी पुलिस को दिए। खाकी वर्दी में कदमताल करते अपने बच्चों को देखकर वहां मौजूद परिजनों में खुशी का ठिकाना ना रहा। हर कोई इस पल को यादगार बनाने के लिए उसे मोबाइल में कैप्चर करता दिखाई दिया। यहां बतौर मुख्य अतिथि एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण पाने वाले रिक्रूटों को न केवल शुभकामनाएं दी बल्कि उनकी जिम्मेदारियां का एहसास भी कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 493 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, VIDEO:कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनीं पुलिस बल का हिस्सा, सबने DIG को दी सलामी
    Next Article
    मेहनौन सीट पर विधायक विनय कुमार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिवम पांडेय, बसपा से शिवकुमार; कांग्रेस से कुतुबुद्दीन खान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment