Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में 198 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:एडीजी वाराणसी ने ली सलामी, 9 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद भदोही के रिजर्व पुलिस लाइन में 198 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों ने करीब 9 महीने का बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके उपरांत 26 अप्रैल, रविवार को ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में उनकी दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक वाराणसी शिवहरि मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। उन्होंने जवानों के प्रदर्शन की सराहना की। परेड से पहले, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के नेतृत्व में अंतिम पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान जवानों ने मार्च पास्ट और सलामी का शानदार प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, शारीरिक दक्षता और पुलिसिंग के सभी आवश्यक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस गौरवपूर्ण मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दिनानाथ भास्कर, विधायक विपुल दुबे और विधायक जाहिद बेग सहित जनपद के तीनों तहसीलों के क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस लाइन में दीक्षांत परेड समारोह संपन्न:343 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित
    Next Article
    गोरखपुर में 493 महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, VIDEO:कड़ी ट्रेनिंग के बाद बनीं पुलिस बल का हिस्सा, सबने DIG को दी सलामी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment