Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 184 जोड़ों ने लिए सात फेरे:16 का हुआ निकाह, रवि किशन बोलें- बंगाल में हमके बम दिखावत रहने ऊ लोग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरी सभा में मुझे मारने के लिए लोग घुंस गए थे। मैं उनको कहा- हम गोरखपुर से हई हो, हमके तू बम दिखावताड़ा, हमके बम दिखावटी रहने ऊ लोग। हम बोले पहले जान ता ल हम कहा के सांसद हई। ये बातें गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने पश्चिम बंगाल में उनके रैली में हुई घटना पर चर्चा करते हुए कहीं। वे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंचें थे। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर चंपा देवी पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 200 जोड़ों की शादियां कराई गई। लगभग 15 जोड़ें मुस्लिम समुदाय से भी शामिल हुए। एक ही मंडप में हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति रिवाज से शादी देखने को मिली। सभी दुल्हन लाल जोड़ें में सजी हुई दिखाई दी। साथ ही दुल्हें शेरवानी और सहरा पहन कर शादी में शामिल हुए। वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच बड़े ही भव्य तरीके से शादी सम्पन्न कराई गई। साथ ही मौलाना ने भी निकाह पढ़ा। प्रोग्राम में ढोल- नगाड़े, नाच- गाना से शमां बंधा। सभी जोड़े और परिवार में खुशी का माहौल था। सरकार जनता को लेकर सेंसिटिव- रवि किशन इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने कहा- ये सोच प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की है। आज 200 जोड़ो की शादी कराई जा रही है। इसमें 16 मुस्लिम समुदाय के जोड़े भी शामिल हैं। ये सोच बताता है कि सरकार कितनी सेंसिटिव है। जनमानस को लेकर, अपने भारत वासियों को लेकर, अपने गांव देहात के लोगों को लेकर। आज श्रम विभाग ने इतना सुंदर कार्य किया है। पूज्य महाराज जी को दिल से धन्यवाद दूंगा। ऐसे हमारे मंडलों में 4 जगह पर शादी हो रही है। बिना जाति देखें हुआ आयोजन गोरखपुर में 200 जोड़ें हैं। उसमें हर विरादरी है। बिना कोई जात-पात देखें एक भव्य मंडप के नीचे एक परिवार की तरह शामिल होकर विवाह हो रहा। उन्होंने कहा कि सीएम ने भी उनकी तरफ से आशीर्वाद देने को कहा है। जो लोग बीजेपी को वोट नहीं देते उनके लिए भाजपा की सोच बहुत ही क्लियर है। इमोशन के साथ है। वे सभी लोग भारतवासी है। ममता बनर्जी पर साधा निशाना वहीं ममता बनर्जी एक बूथ पर जाकर बैठ जाने को लेकर उन्होंने तंज कसा। बोलें- उनको पता चल गया कि बुरी तरह हार रही हैं। बंगाल का हिंदू, बंगाल का सनातनी, बंगाल अपने अस्तित्व, अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए वोट किया और ये बात ममता जी जान चुकी हैं बहुत अच्छी तरह। जो ड्रामा करना है कर लें ममता- रवि किशन ये सभी जो कुछ कर लें। ये लोग EVM मशीन के ऊपर जाकर लेट भी जाएं, तब भी वे लोग उसे कैसे बदलेंगे, जो बटन उनके खिलाफ दब चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ, वो हाइपो टैक्स के खिलाफ, वो हिंदू और मछुआरा समाज के खिलाफ जो अत्याचार हुए, वो जो अभया कांड हुआ वोटिंग हुई है। अब मशीन के ऊपर जाकर बैठ जाएं, जो भी ड्रामा करना है करें। अब दो दिन बचा है। 4 मई को आपलोगों के सामने रिजल्ट आ ही जाएगा। बंगाल में बीजेपी का आना बहुत जरुरी है उन्होंने कहा- मैं ऐसे ऐसे लोगों से वहां मिला हूं, किसी के बेटे की हत्या हो गई, उनके बेटे को चौराहे पर मार दिया गया क्योंकि उन्होंने बीजेपी का झंडा लिया था। किसी की मां मर गई, कोई विधवा हो गया, किसी का घर फूंक दिया गया। मैं बता रहा हूं बंगाल में बीजेपी का आना बहुत जरुरी है नहीं तो बहुत बुरी दृश्य होगी। मैं आंखों से देखा है। मोहल्लों में जाकर प्रचार किया हूं। मैंने लोगों को डर- भय में खिड़की में अंधेरा करके लाइट ऑन करके हाथ दिखा रहें मुझे ताकि नीचे से कोई देख न उन्हें। हिंदू इलाकों में बम मार देते थे ताकि वे निकल कर वोट न करें। ऐसा भयावह माहौल था वहां। आप लोग उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। मेरी सभा में मुझे मारने के लिए लोग घुंस गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में हेडइंजरी से हुई थी युवक की मौत:परिजनों ने पीटकर हत्या का लगाया था आरोप, हादसे में गई जान
    Next Article
    एत्माद्दौला में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना:शराब के ठेके रहे निशाने पर, स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर अभियान तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment