Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एत्माद्दौला में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना:शराब के ठेके रहे निशाने पर, स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर अभियान तेज

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। शुक्रवार को एत्माद्दौला क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जहां गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया, जो सफाई के बाद कचरे को डस्टबिन में डालने के बजाय सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित शराब के ठेके पर भी गंदगी पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। दुकानदारों को दी चेतावनी इस दौरान लगभग 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने संबंधित दुकानदारों और ठेके संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में डस्टबिन नहीं रखा गया या गंदगी फैलाने की शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें, ताकि आगरा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर स्थान प्राप्त कर सके। इधर, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शहर में चल रहे निर्माण और सफाई से जुड़े सभी कार्यों को आगामी 10 दिनों के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिससे कि सर्वेक्षण में शहर का प्रदर्शन बेहतर हो सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नागरिक फीडबैक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जल्द ही सर्वेक्षण टीम भी शहर का दौरा करेगी। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि शहर में साइड पटरी निर्माण, नालों की सिल्ट सफाई, सार्वजनिक स्थलों पर बैंच की व्यवस्था, पेंटिंग व सौंदर्यीकरण जैसे सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ शहर की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना भी सर्वेक्षण में बेहतर अंक दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 184 जोड़ों ने लिए सात फेरे:16 का हुआ निकाह, रवि किशन बोलें- बंगाल में हमके बम दिखावत रहने ऊ लोग
    Next Article
    सपा सांसद नदवी ने किशनगंज घटना को लक्षित हत्या बताया:रामपुर में बोले- SIT जांच हो, यूपी पुलिस, रेलवे और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment