Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के 4 में से 3 एडीएम का ट्रांसफर:अपर नगर आयुक्त, अपर आयुक्त भी बदले; 5 साल रहे ADM एफआर

    20 hours ago

    2

    0

    शासन की ओर से गुरुवार की रात बड़े पैमाने पर एडीएम स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। गोरखपुर में 4 में से 3 एडीएम बदल गए हैं। अपर नगर आयुक्त एवं अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल का भी ट्रांसफर हो गया है। अधिकतर अधिकारियों का ट्रांसफर एक जिले में 3 साल से अधिक समय पूरा हो जाने के कारण हुआ है। गोरखपुर के एडीएफ एफआर विनीत कुमार सिंह को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह को गाजियाबाद का एडीएम एफआर बनाया गया है। इसी तरह एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र को रायबरेली में एडीएम एफआर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश कुमार मिश्र को वाराणसी का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल जयप्रकाश को गोरखपुर में ही एडीएम एफआर की जिम्मेदारी दी गई है। देवरिया में उप जिलाधिकारी रहीं सीमा पांडेय को अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार को गोरखपुर का एडीएम सिटी बनाया गया है। बदायूं के एडीएम एफआर रहे डा. वैभव शर्मा को गोरखपुर कर एडीएम प्रशासन बनाया गया है। संतकबीरनगर के एडीएम एफआर रहे जयप्रकाश को गोरखपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। 5 साल से अधिक रहा विनीत सिंह का कार्यकाल एडीएम एफआर विनीत कुमार सिंह का गोरखपुर में कार्यकाल 5 साल से अधिक का रहा। 10 सितंबर 2021 को वह एडीएम सिटी के रूप में यहां आए थे और 10 जुलाई 2023 को उनकी तैनाती इसी जिले में एडीएम एफआर के रूप में हो गई थी। इसी तरह एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कार्यकाल लगभग 4 साल का रहा। 25 जून 2022 को वह सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में यहां आए थे। एक साल बाद इसी जिले में उन्हें एडीएम सिटी के रूप में तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश से पार्सल के नाम पर महिला से ठगी:फतेहपुर में 3 लाख 83 हजार लूटे, एक शातिर ठग गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद
    Next Article
    शामली में नीट रद्द, पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर प्रदर्शन:युवा कांग्रेस ने एनटीए और केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment