Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर APS ने क्लस्टर-5 फुटबॉल प्रतियोगिता जीती:फाइनल में जबलपुर APS को 8-0 से हराया, क्लेमेनटाउन में अगला चरण

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के आर्मी पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर एपीएस जूनियर बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-15) क्लस्टर-5 में खिताब अपने नाम कर लिया। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया और अंत में चैंपियन बनी। यह प्रतयोगिता आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से आयोजित की गई। फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर और आर्मी पब्लिक स्कूल जबलपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर के खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत से ही बढ़त बना ली। टीम ने लगातार अटैक किए और जबलपुर की टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। गोरखपुर ने 8-0 से जीत हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। शुरुआत से ही रहा दबदबा पूरे मैच में गोरखपुर की टीम का दबदबा देखने को मिला। खिलाड़ियों ने अच्छा तालमेल दिखाया और मिलकर खेलते हुए एक के बाद एक गोल किए। उनकी रणनीति और खेल ने दर्शकों को भी प्रभावित किया। इस जीत के बाद गोरखपुर की टीम अब 14 से 16 मई तक उत्तराखंड के क्लेमेनटाउन में होने वाली प्रतियोगिता के अगले चरण में हिस्सा लेगी। यहां टीम क्लस्टर-5 का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित समापन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल डी. भट्टाचार्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि खेल से अनुशासन और टीम भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में उप-प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय ने सभी मेहमानों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही यह आयोजन सफल हो सका। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विशाल त्रिपाठी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव हमजा खान और विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। टीम में शामिल खिलाड़ी विजेता टीम में कप्तान पार्थ साहनी के साथ अनंत सिंह, आर्यन सिंह, नमन कुमार यादव, शिव प्रताप सिंह, अनमोल सिंह, चिन्मय सिंह, आयुष कुमार यादव, अनुराग कुमार यादव, प्रतीक पांडेय, यश कुमार, अवनीश यादव, उत्कर्ष राय, विभांशु सिंह, यश कुमार सिंह, मानव सिंह और दिव्यांशु शामिल रहे। टीम के कोच विकास कुमार और मैनेजर अंकित कुमार रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिन मीटरों को उखाड़कर फेंका, वही लगवाने पड़े:सभी के नये मीटर लगाए गए, होगी वसूली, माइनस बिलिंग से लोग हताश
    Next Article
    राष्ट्रीय परशुराम फाउंडेशन की प्रयागराज में बैठक:सनातन धर्म और संगठन विस्तार पर चर्चा, 40 जिलों में 15 जुलाई तक गठन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment