Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड:CM योगी ने कहा - प्रशिक्षण में जितना पसीना बहाया जाता है, वह जीवन भर काम आता है

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। 9 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिससे माहौल गर्व और उत्साह से भर गया। अधिकारियों ने नव नियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। लखनऊ से सीएम योगी बोले प्रदेश के सभी ट्रेनिंग सेंटरों पर आज कांस्टेबलों की पासिंग आउट परे हुई। इनकी 9 महीने की ट्रेनिंग पुलिस की पूरी हुई। जिसके बाद यह जवान पुलिस के बेड़े में शामिल हो जाएंगे, और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और भी मजबूती मिलेगी। लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। गाजियाबाद पुलिस लाइन ग्राउंड पासिंग आउट परेड के लिए रंग बिरंगी झंडो से सजाया गया है। यहां जवानों के परिवार के सदस्यों को बैठने के लिए अलग से जगह दी गई है। पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड, आईटीसी पुलिस लाइन के प्रधानाचार्य और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, DCP धवल जायसवाल, डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडिशनल डीसीपी पीयूष सिंह अधिकारी मौजूद रहे। पूरे प्रदेश में आज पासिंग आउट परेड सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 112 ट्रेनिंग सेंटर में आज पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें इन्होंने सभी 9 महीने की ट्रेनिंग अपने कड़ी मेहनत से पूरी की है, और उन्हें पुलिस विभाग में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आधुनिक और सभी तकनीक से प्रशिक्षण पूरा करके सभी जवान पुलिस को अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। सीएम ने कहा कि पुलिस में कहा जाता है कि प्रशिक्षण में जितना पसीना बाहर जाएगा। जीवन भर उतना ही काम आएगा। 60 हजार से ज्यादा आरक्षियों की पासिंग आउट परेड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत परेड समारोह मे कहा कि पूरे प्रदेश में एक साथ दीक्षांत परेड आयोजित की जा रही है और 60,244 जवान पुलिस में शामिल हो गए। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। 55 जनपदों में पुलिस के लिए हाईराइज बिल्डिंग और आवासीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। विशेष ट्रेनिंग के लिए अत्याधुनिक संसाधन और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए गए हैं। सीएम ने कहा कि देशभर में यूपी पुलिस चौथे स्थान पर पहुंची है। साथ ही 75 जनपदों में साइबर थानों की स्थापना कर पुलिस को साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद वेदप्रकाश गुप्त:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार पवन पांडेय, बसपा से राममूर्ति यादव
    Next Article
    एत्मादपुर सीट पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह पहली पसंद:सपा से मनोज शर्मा पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से डॉ. सुदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment