Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में टीचर की पीट-पीटकर हत्या:रास्तों में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, 1 साल पहले की थी लव मैरिज

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में एक टीचर को उसके ससुर ने पीट-पीटकर मार डाला। टीचर रविवार देर शाम अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। रास्ते में ससुर ने 4-5 साथियों के साथ मिलकर दोनों भाई पर हमला कर दिया। मौका पाकर छोटा भाई भाग निकला, जबकि टीचर को उसके ससुर ने पकड़ लिया। उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा और मरा समझकर छोड़कर फरार हो गए। सोमवार को पुलिस ने घायल टीचर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिजनों के मुताबिक, टीचर ने एक साल पहले मुस्लिम लड़की से मंदिर में शादी की थी। घटना टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर गांव की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… कॉलेज में नितिन की मुस्कान से हुई थी मुलाकात लोनी के गीतांजलि विहार निवासी नितिन राठी (32 साल) एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्कान से हुई, उस समय वह बीएड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब एक साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। शादी के बाद नितिन और मुस्कान साथ रहने लगे। सुलह करने ससुराल जा रहा था नितिन परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह मुस्कान सोकर देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम मुस्कान के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया। अगले दिन 29 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में उसने महिला को घर लौटा दिया। जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर मेहरुद्दीन अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन रातभर करते रहे तलाश नितिन को उसके ससुरालीजन मरा समझकर रास्ते में छोड़कर फरार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सोमवार सुबह पुलिस को शिकायत देने पर उन्हें पता चला कि नितिन जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी ससुर और चाचा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… -------------------- यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, VIDEO:अमेठी में युवती के बाल खींचकर धक्का दिया, ताबड़तोड़ लाठी-थप्पड़ बरसाए
    Next Article
    दुबई से नेपाल जा रहा विमान लखनऊ डायवर्ट:खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी घटी, काठमांडू में नहीं उतर सका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment