Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खिलाने के बहाने ले गया, गला घोंटकर मार डाला; रेप का आरोपी

    8 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद में शनिवार रात मामा ने अपनी भांजी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी मामा बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। वहां उसने बच्ची का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद शव को शालीमार गार्डन इलाके में एक कार के नीचे फेंक दिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, बच्ची के गले पर निशान मिले हैं। दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई। पुलिस ने परिजनों के शिकायत पत्र पर पॉक्सो के तहत केस दर्ज करके आरोपी की तलाश में जुट गई है। घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र की है। विस्तार से पढ़िए पूरी मामला… 500 मीटर दूर शव को फेंका आरोपी मामा जमील उर्फ छोटू (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली का रहने वाला है। वह वर्तमान में शमशाद गार्डन पसौंडा में किराए के कमरे पर रहकर मजदूरी करता है। उसके कमरे से करीब 100 मीटर दूरी पर उसकी बहन अपने परिवार के साथ रहती है। ऐसे में उसका अक्सर वहां आना-जाना लगा रहता था। बच्ची के पिता ने बताया- शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जमील अपनी बहन के घर पहुंचा और भांजी को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी जमील शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया और एक कार के नीचे फेंककर कमरे पर आ गया। उधर, देर शाम तक बच्ची के घर न लौटने पर परिजन जमील के कमरे पर पहुंचे। इस पर उसने कहा- मैं बच्ची को घर के बाहर छोड़ आया था। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी, तभी रशीद ने अपनी बच्ची के रूप में उसकी पहचान की। आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें गठित इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी जमील उर्फ छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हत्या के कारणों की जांच जारी शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बच्ची के साथ किसी तरह की गलत हरकत की कोशिश तो नहीं की गई। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- 'बेटी को कभी डॉक्टर के पास ले जाते नहीं देखा':मेरठ में पड़ोसियों ने बताया- बेटी की लाश के साथ रहने वाले का सच मेरठ में पिता 4 महीने तक बेटी की लाश के साथ घर में रहा। बदबू न आए, इसलिए परफ्यूम छिड़ककर रखता। आखिर में बेटी प्रियंका का सड़ा-गला कंकाल मिला। पड़ोसियों और रिश्तेदारों को शक है कि प्रियंका का पिता उदयभानु उसके इलाज के लिए बाबाओं के चक्कर लगाता था। दैनिक भास्कर टीम तेली मोहल्ले के उस घर में पहुंची और पूरी घटना को समझने का प्रयास किया। पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा- BA की छात्रा और युवक की लाश मिली:मृतकों की संख्या 13 हुई; नाव डूबने से पहले के 4 VIDEO सामने आए
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- अखिलेश मुगलों की तारीफ से नहीं चूके, सपा को खास वर्ग ही नजर आता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment