Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में हाउस शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस:पार्षदों ने किया था विरोध, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय

    3 hours ago

    1

    0

    नगर निगम गाजियाबाद ने बढ़ा हुआ ट्रैक्स में बड़ी राहत दी है। आज नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक, महापौर सुनीता दयाल, भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी ने यह जानकारी दी है। लंबे समय से बढ़े हुए हाउस टैक्स को लेकर चल रहे विरोध के बीच आखिरकार शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है। निगम का विकास हो, आय बढ़े, लेकिन जनता पर अधिक भार न पड़े। लखनऊ से आदेश जारी होने के बाद नगर निगम ने भी बढ़ी हुई दरों में बड़ी राहत दी है। गाजियाबाद की बोर्ड बैठक में भी ट्रैक्स का मामला उठाया गया था। समायोजन में लाभ दिया जाएगा। पहले यह 2 गुना या पौने दो गुना हो रहा था, अब 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाकर जमा करना होगा। यदि कोई सारी छूट का लाभ लेता है तो बहुत कम 12 प्रतिशत बढ़ रहा है। बोर्ड बैठक में भी उठाया गया मुद्दा पिछले कुछ समय से हाउस टैक्स में हुई बढ़ोतरी को लेकर शहर में नाराजगी का माहौल था। जहां सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय निवासियों और पार्षदों ने भी इसका विरोध किया था। कई स्थानों पर प्रदर्शन भी हुए, जिसमें लोगों ने बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने की मांग उठाई थी। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी ने उनकी आर्थिक स्थिति को और कमजोर कर दिया था। शासन के इस फैसले के बाद अब शहर के लाखों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी। भाजपा जनप्रतिनिधियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनता की जीत बताया है। उनका कहना है कि जनता की आवाज को गंभीरता से सुना गया और उसी के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आसान बनाई जाएगी प्रक्रिया नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। नगर विकास मंत्री ने संज्ञान लिया। पिछले 2 साल में जिन्होंने बढ़ा हुआ ट्रैक्स दिया है, उन्हें अगले 2 साल में रिविजन किया जाएगा। अब 10 से 15 प्रतिशत के बीच बढ़ा है। इसमें अलग अलग छूट का लाभ ले सकेंगे। कई जगह ऐसी भी हैं कि 2 प्रतिशत बढ़ भी रहा है। जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है, वह 3 अप्रैल से 3 जुलाई तक जमा कर सकेंगे। जिन लोगों ने पिछले साल जमा किया है, उन्हें समायोजन में फीड करके पोर्टल से लाभ दिया जाएगा। 15 जुलाई तक तक बिना पेनेल्टी के साथ कर जमा कर सकेंगे। सरकार ने गाजियाबाद के लोगों को बड़ी राहत दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती प्रशासन पर अनुमति न देने का आरोप:आजाद समाज पार्टी ने एटा में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज:अतीक की तरह मारने की कही थी बात, भेलूपुर पुलिस मामले के जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment