Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद को धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज:अतीक की तरह मारने की कही थी बात, भेलूपुर पुलिस मामले के जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के केदार घाट स्थित श्रीविद्या मठ एवं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को धमकी मिलने के मामले में भेलूपुर थाने में तहरीर दी गई है। जिसके 48 घंटे बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने धारा 351(4) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP गौरव कुमार ने कहा - लिखित शिकायत और सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस नंबर के यह संदेश आया था उसका पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसपर कठोर कार्रवाई की जाए। नागरिकों की सुरक्षा करना प्रशासन का काम शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा - यदि कोई खुलेआम हत्या की बात करता है और उस पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह कानून के राज पर गंभीर प्रश्न चिन्ह है। सरकार का पहला दायित्व नागरिकों की सुरक्षा है, ऐसे में सुरक्षा ही सुनिश्चित न हो तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वोट लेने के समय हिंदुओं की बात होती है, लेकिन उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते। 27 अप्रैल को गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत होने वाले गो सम्मान दिवस की तैयारियों को लेकर राय रखी। साथ ही उन्होंने ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का आह्वान भी किया 1 अप्रैल को आया था धमकी भरा मैसेज जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को ज्योतिष्पीठ के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसे बाद में ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद 6 अप्रैल की रात 9:55 और 9:56 बजे दो वॉइस मैसेज भी भेजे गए। बुधवार को ज्योतिष्पीठ की ओर से ये ऑडियो जारी कर जांच की मांग की गई। बताया जा रहा है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गोमाता-राष्ट्रमाता” अभियान चला रहे हैं। इसी के तहत 3 मई से उत्तर प्रदेश में उनकी “गविष्ठी यात्रा” प्रस्तावित है, जिसमें वे गायों की सुरक्षा और गोधाम निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। ऑडियो मैसेज में क्या कहा गया? शंकराचार्य का टाइम नजदीक आ गया है। कितना भी बचे, वह बच ही नहीं पाएगा। जैसे अतीक अहमद को मारा, वैसे ही उसको भी मारना है। बाद में सारी कहानी खत्म…। यह रेपिस्ट है। रेपिस्ट को बोलो थोड़ा शांत रहे, वरना उससे बात कराओ। बात कराओ उस रेपिस्ट से। इस दुनिया से उसका टाइम आ गया है। अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह सकता। जहां वो यात्रा कर रहा है, वहीं बीच में खत्म हो जाएगा। कोई भी मार देगा उसको। मेरे जैसे लाखों लोग हैं, उसको मारने के लिए। बचेगा नहीं। उसको खत्म करना है। अविमुक्तेश्वरानंद को कोई सपोर्ट नहीं करेगा, पूरे हिंदुस्तान में कोई नहीं करेगा। उसका अंत बहुत बुरा है। उसको बताओ, कुछ समय बचा है उसका टाइम। उसका बहुत जल्द टिकट कटने वाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में हाउस शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस:पार्षदों ने किया था विरोध, बोर्ड बैठक में लिया गया निर्णय
    Next Article
    अयोध्या में युवक को मारी गोली:गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment