Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गजरौला के ललिता देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़:चैत्र माह के चौथे मंगलवार को मेले में पहुंचे श्रद्धालु, लाइन में लगकर दर्शन किए

    2 hours ago

    2

    0

    अमरोहा के गजरौला शहर स्थित ललिता देवी मंदिर में चैत्र माह के चौथे मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने कतार में लगकर माता रानी के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए प्रसाद चढ़ाया। गजरौला शहर के बस्ती इलाके में स्थित यह ललिता देवी मंदिर स्थानीय आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सालों से चैत्र माह के हर मंगलवार को मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए माता ललिता देवी को प्रसाद चढ़ाते हैं और मन्नतें मांगते हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त दर्शन, प्रसाद वितरण और बच्चों के मुंडन संस्कार जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होते हैं। जानकारी के अनुसार, चैत्र माह में ललिता देवी मंदिर पर पांचों मंगलवार तक मेले का आयोजन होता है। विशेषकर दूसरे और तीसरे मंगलवार को यहां भारी भीड़ देखी जाती है। भक्तजन नवविवाहित जोड़ों और बच्चों की सलामती के लिए भी प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं। इस मेले में बच्चों का मुंडन संस्कार और कर्ण छेदन संस्कार भी कराया जाता है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त माता ललिता देवी के दर्शन और प्रसाद चढ़ाने आते हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा-मैनपुरी मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:हादसे में किसान की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल, रोड पर बिखरे आलू
    Next Article
    अमेठी में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:भाभी को ट्रेन में बिठाते समय हादसा, लखनऊ दवा लेने जा रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment